Ramanand Sagar Photos -

6 Stories

29 साल पहले TV की इस राधा को पूजते थे लोग, श्रीकृष्ण की इस एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देख हैरान सभी

Aug 17 2022, 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी (Janmashtami) देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जगह-जगह पर कई आयोजन भी होंगे। बता दें कि आमजन से लेकर सेलेब्स तक इस पर्व को पूली शिद्दत के साथ मनाता है। कई सेलेब्स तो अपने घर पर ही दही हांडी फोड़ते है। यूं तो श्रीकृष्ण के बारे में सभी लोग जानते है लेकिन इनको और करीब से जानने के लिए कई टीवी सीरियल्स भी बने है। इन्हीं में एक था रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का पॉपुलर सीरियल श्रीकृष्ण (Shri Krishna), जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए है। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस सीरियल में जहां श्रीकृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था तो राधा श्वेता रस्तोगी (Shweta Rastogi) बनी थी। बात श्वेता की करें तो 29 साल पहले आए इस शो में राधा का रोल कर घर-घर में पहचान बनाई थी। अब वे 49 साल की हो गई है और दिखने में बेहद ग्लैमरस है। नीचे पढ़ें जाने कैसे मिला था श्वेता रस्तोगी को श्रीकृष्ण में राधा का रोल और देखें उनकी कुछ ग्लैमरस फोटोज...