Ranveer singh Photos -

59 Stories
Asianet Image

Ranveer singh फिर नजर आए अतरंगी ड्रेस में, Urfi Javed से लोग करने लगे तुलना

Mar 09 2022, 06:02 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी जानदार एक्टिंग के लिए जाने तो जाते ही हैं। साथ ही एक और चीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो चीज है उनका अतरंगी फैशन। जी हां, रणवीर आए दिन कुछ ऐसा पहन लेते हैं जो सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। कभी गोल्डन ड्रेस, तो कभी ब्लू चमकीली ड्रेस और उस पर ज्वेलरी जब-जब वो कुछ अलग पहनते हैं वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका बिंदास अंदाज बहुत पसंद भी आता है। 9 मार्च को दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) के पतिदेव कुछ ऐसा पहनकर पैपराजी के सामने आए जिसे देखकर हर कोई हैरान था। बुधवार को रणवीर सिंह के अलावा करीना कपूर (Kareena kapoor) और मौनी रॉय भी बेहद खूबसूरत अंदाज में कैमरे में कैद हुईं । आइए नीचे देखते हैं उनकी तस्वीरें...

Asianet Image

Ranveer Singh- Deepika Padukone एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले आए नजर, कपल से नहीं हट रही थी लोगों की नजरें

Jan 15 2022, 06:59 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जहां भी जाते हैं सबकी नजरें उनपर टिक जाती है। दोनों की मोहब्बत हर जगह झलकती है। कभी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक दूसरे से इश्क का इजहार करते दिखाई देते हैं तो कभी किसी पार्टी में। यहां तक की सार्वजनिक जगह पर भी दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करने से हिचकिचाते नहीं हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को एक बार फिर से मोहब्बत के रंग में रंगे हुए देखा गया। इधर, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को उनके बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया। आइए नीचे देखते हैं किस सेलेब्स को कहां शटरबग्स ने स्पॉट किया...

Asianet Image

'83' के स्पेशल स्क्रीनिंग पर Ranveer Singh और कपिल देव के बीच दिखी खास बॉन्डिंग, हंसते-गले लगाते दिखें दोनों

Dec 22 2021, 09:36 PM IST

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आगामी फिल्म ’83’ (Film 83) सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म उस ऐतिहासिक पल की याद दिलाती है जब टीम इंडिया ने 1983 में पहला वर्ल्ड कप  (1983 Cricket World Cup) जीता था। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। बुधवार को रणवीर सिंह ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। जिसमें पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) पहुंचे। इसके अलावा मूवी से जुड़े तमाम स्टार कास्ट भी यहां पहुंचकर अपना स्वैग दिखाया। मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर सिंह और कपिल देव के बीच स्पेशल बॉन्डिंग दिखाई दी। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कैसे रणवीर सिंह ने कपिल देव का जीता दिल....

Asianet Image

83 Movie के प्रमोशन पर Ranveer Singh के साथ दिखीं कपिल देव की बेटी अमिया देव, ये पूर्व क्रिकेटर भी आए नजर

Dec 21 2021, 07:05 PM IST

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika padukon) स्‍टारर फिल्म '83 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। न‍िर्देशक कबीर खान की फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली है। क्रिकेट वर्ल्‍ड कप पर आधारित इस मूवी को लेकर दर्शकों में अभी से बेकरारी नजर आ रही है। इस फिल्म में साल 1983 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की ओर क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है। इस फिल्म के प्रमोशन में जहां पूरे स्टारकास्ट लगे हुए हैं वहीं, पूर्व क्रिकेटर भी इस दौरान नजर आ रहे हैं। कपिल देव की बेटी आमिया देव (amiya dev) भी इस मूवी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू की हैं। वो भी प्रमोशन के दौरान नजर आईं। आइए नीचे देखते हैं 83 के स्टारकास्ट को...

Asianet Image

Band Baaja Baaraat @ 11: सिर्फ इतनी फिल्मों में काम करने वाले Ranveer Singh है करोड़ों के मालिक

Dec 10 2021, 02:11 PM IST

मुंबई. यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) की रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं। 10 दिसंबर 2010 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 31 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लीड रोल में थे। फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूसर किया था। वैसे, आपको बता दें कि रणवीर की डेब्यू फिल्म थी। पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बने रणवीर ने अपने 11 साल के करियर में महज 13 फिल्मों में काम किया बावजूद वे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। वे करीब 223 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। नीचे पढ़े रणवीर सिंह की लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में...

Asianet Image

ब्लैक साड़ी में Deepika Padukone ने गिराई हुस्न की बिजलियां, Ranveer Singh की निकली जान

Dec 02 2021, 08:32 PM IST

मुंबई. एक एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जो मुकाम हासिल किया है, वह उनके फैशन सेंस में भी देखने को मिलता है। अदाकारा के स्टाइलिश कपड़ों का कोई जवाब नहीं है। कलर कॉम्बिनेशन से लेकर कपड़ों के सेलेक्शन तक सबकुछ एकदम परफेक्ट नजर आता है। रणवीर सिंह की दीपिका वेस्टर्न वेअर हो या फिर इंडियन हर आउटफिट में वो कमाल की खूबसूरत लगती हैं। एक बार  फिर से दीपिका की खूबसूरत निखर कर सामने आई जब उन्होंने ब्लैक साड़ी में खुद को लपेटा। उनकी अदा देखकर फैंस के साथ-साथ उनके पति भी घायल हो गए। आइए नीचे देखते हैं एक्ट्रेस की कुछ शानदार तस्वीरें...

Asianet Image

Film 83: Kapil Dev के कैरेक्टर में घुसने Ranveer Singh इतने दिन रहे थे उनके घर, जानें फिल्म से जुड़ी बातें

Nov 30 2021, 01:38 PM IST

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 (Film 83) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। 83 के वर्ल्ड कप पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर देखकर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं सकते तो किसी ने कमेंट किया कि ट्रेलर देखर रोंगटे खड़े हो गए। कईयों तो रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। एक ने लिखा- रणवीर सिंह अपने हर नए किरदार में खुद को परफैक्ट बना लेते हैं। बता दें कि फिल्म रणवीर वर्ल्ड क्रिकेट में इंडियन टीम के कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभा रहे हैं। 24 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) है। आपको बता दें कि ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। नीचे पढ़े इस फिल्म और वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Asianet Image

Deepika Padukone और Ranveer Singh उत्तराखंड की वादियों में हुए रोमांटिक, एक-दूजे से लिपटे आए नजर

Nov 17 2021, 03:39 PM IST

मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक जोड़ी में से एक माने जाते हैं। एक दूसरे से प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे सरेआम एक दूजे को गले लगाना हो या फिर किस करना। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड की वादियों में भी नजर आया। जहां इश्क में डूबे ये कपल अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बेहद ही खूबसूरत पल एक साथ बिताए। लग्जरी जिंदगी को छोड़कर बिल्कुल आम लोगों के रंग में नजर आएं। इतना ही नहीं इस दौरान एक दूसरे से प्यार जताना भी नहीं भूले। इस दौरान की कुछ खास तस्वीरें रणवीर सिंह और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Asianet Image

Wedding Anniversary: जब सबके सामने बहक गए थे Ranveer Singh-Deepika Padukone, सरेआम करने लगे थे Kiss

Nov 14 2021, 09:49 AM IST

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आज शादी की तीसरी सालगिरह है। कपल ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। दोनों की शादी पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों पहली बार एक साथ संजयलीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। ऐसे में उनकी प्यार की कहानी और एक Kiss सीन का किस्सा बता रहे हैं। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी रणवीर-दीपिका एक-दूसरे को किस करते रहे थे...
 

Top Stories