Sawan Somwar Photos -

90 Stories

तस्वीरों में देखिए कैसे सावन आया झूम के.. अनोखे अंदाज में हो रहा स्वागत, खतरा लेने से भी नहीं चूक रहे लोग

नई दिल्ली। देशभर में मानसून आ चुका है और सावन भी शुरू हो चुका है। मगर उत्तर भारत अब भी बारिश की बूंदों का इंतजार कर है। मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात के लिए तो बारिश की चेतावनी जारी की है, मगर दिल्ली-एनसीआर और यूपी बिहार या झारखंड के लिए कोई अच्छी सूचना नहीं है। कुछ जगहों पर बारिश के आसार बन रहे हैं, मगर ये बादल बरस नहीं रहे। वैसे, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक व तमिलनाडु में भी बारिश से जनजीवन बिगड़ा हुआ है। यहां कई जगह बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हैं। महाराष्ट्र में तो बारिश से कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि केरल में 6 बांधों का जलस्तर बढ़ा है, जिससे रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं बारिश का हाल।

Sawan First Somwar: आज है सावन का पहला सोमवार, 12 तस्वीरों में करें महादेव के 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन

Jul 14 2022, 10:21 AM IST
Sawan First Somwar:हिंदू पंचांग का पांचवां महीना श्रावण (सावन) आज (14 जुलाई, गुरुवार) से शुरू हो चुका है, जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने (Sawan 2022) में शिवजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है इसलिए इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। देश में भगवान शिव के अनेक प्राचीन मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व सबसे अधिक है। वैसे तो इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए हर समय भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन सावन में इनके दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के पहले सोमवार यानी 18 जुलाई को घर बैठे करें 12 ज्योतिर्लिंगों (12 Jyotirlinga) के दर्शन...

सावन में भोजपुरी इंडस्ट्री में छा गई हरियाली, सबा खान को भक्ति का तो नम्रता मल्ला को चढ़ा मानसून का खुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क। जुलाई का मध्य महीना आ गया है, मानसून अपने पूरे शबाब पर है। वहीं सावन भी लग गया है। ये वही मास है जब भारत में चारों तरफ हरियाली और उल्लास का वातावरण होता है। इन दिनों के लिए हमारे घरों में खूब तैयारियां की जाती हैं। वहीं भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस एक अलग अंदाज़ में इस मौसम की खूबसूरती को सेलीब्रेट कर रही हैं। वहीं इस समय भोले के भजनों की बयार भी बहती है, तो वहीं सावन के गीतों का भी खुमार लोगों पर छाया रहता है। भोजपुरी वीकेंड मसाला में देखें बीते सप्ताह आखिर क्या खास रहा...

Happy sawan 2022: सावन में अपने प्रियजनों को भेजें ये मैसेज, कोट्स और इमेज, बनी रहेगी महाकाल की कृपा

Jul 14 2022, 01:04 PM IST
ट्रेंडिंग डेस्क : भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन का महीना (sawan 2022) आज 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक चलेगा। इस पवित्र महीने में भक्त अपने-अपने तरीकों से शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं और उनके लिए सावन के सोमवार का व्रत भी करते हैं। हिंन्दू धर्म में सावन के महीने की विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, सावन पर अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजने के लिए मैसेज, कोट्स, फोटोज और व्हाट्सएप स्टेट्स, जिससे आप उन्हें सवान की शुभकामनाएं (sawan wishes and mahadev quotes) दे सकते हैं....