Sidhu moosa Photos -

58 Stories

Year Ender 2022 : लता मंगेशकर, सिद्धू मूसेवाला समेत 8 सेलेब्रिटी ने कहा दुनिया को अलविदा, देखें मौत की वजह

Dec 15 2022, 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : साल 2022 में लोगों को कोरोना से राहत मिली है, इस दौरान बॉलीवुड की रौनक दोबारा लौट आई है। हालांकि इस साल लता मंगेशकर, केके, राजू श्रीवास्तव, बप्पी लाहिड़ी समेत 8 दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया । मौत जीवन का एकमात्र सत्य है, लेकिन एक ही साल में संगीत के 5 दिग्गजों के देवलोक गमन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इन दिग्गजों को उनकी अद्भुत कला और फिल्मों में उनके कंट्रीव्यूशन के लिए पहचाना जाएगा। देखें इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले 8 सेलेब्रिटी की मौत किस वजह से हुई...

Urfi Javed ने गूगल पर सर्चिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ा पीछे, देखें वायरल पिक्स

Jun 29 2022, 08:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क । उर्फी जावेद ( Urfi Javed) ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। बिग बॉस की प्रतिभागी ने में 'Most Searched Asians of Google 2022' में ऊंची छलांग लगाते हुए 57 वां स्थान हासिल कर लिया है। उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। टीवी की दुनिया से बाहर निकलकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये मुकाम बनाया है। एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिस्ट है, उनके आउटफिट इतने डिफरेंट होते हैं कि फैंस उनकी पोस्ट से नज़रे नहीं हटा पाते हैं। उर्फी ने गूगल पर मोस्ट सर्च लिस्ट में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है....

आंखों में आंसू और लड़खड़ाते कदम : भावुक कर देंगी मूसेवाला के पिता और बहन की तस्वीरें, जेहन में सिर्फ यादें

May 31 2022, 01:56 PM IST
चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर हैं। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित पैतृक घर से उनके फैवरेट ट्रैक्टर पर अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। कुछ देर बाद ही उनको खेत में मुखाग्नि दी जाएगी। सिद्धू मूसेवाला का ऐसे अचानक जाना उनके परिवार को जिंदगीभर का दर्द दे गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच उनके बेबस पिता और बहन की इमोशनल तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखिए पिता ने कभी माता चूमा तो कभी संवारी मूंछें...

कुछ देर बाद श्मशान नहीं खेत में होगा मूसेवाला का अंतिम संस्कार, फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली शव यात्रा, फैंस भावुक

May 31 2022, 11:50 AM IST
मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अपने आखिरी सफर पर हैं। उनके फेवरेट ट्रैक्टर 5911 पर उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है। सिंगर का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में नहीं बल्कि उस खेत में होगा, जहां वो खेती किया करते थे। इससे पहले उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए उनके घर में रखा गया। अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने बड़ी संख्या में उनके फैंस उमड़ पड़े हैं। लोग काफी भावुक हैं। कुछ फैंस ने तो अपनी बॉडी पर मूसेवाला का टैटू तक बनवा रखा है। घर के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। फैंस सिद्धू भाई अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। नारों के साथ वे मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को फांसी दी जाए। तस्वीरों में देखिए मूसेवाला की अंतिम विदाई...

Sidhu Moose Wala अपने पीछे छोड़ गए इतने करोड़ की संपत्ति , आलीशान हवेली से लेकर लग्जरी कारों तक के थे मालिक

May 30 2022, 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से न केवल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री, बल्कि देश की देश की तमाम फिल्म इंडस्ट्रीज में मातम पसरा हुआ है। 28 साल के मूसेवाला के फैन्स उदास हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे उनका दुखद अंत बता रहे हैं। सिद्धू ने इस छोटी सी उम्र में नाम, शोहरत, रुतबा सब कमाया, जो अब सिर्फ उनकी फैन्स की यादों में ही रह जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मूसेवाला अपनने पीछे करोड़ों रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी लग्जरी गाड़ियां और हवेली तक शामिल हैं। नीचे की स्लाइड्स में जानिए आखिर कितनी संपत्ति थी मूसेवाला के पास....

5 पंजाबी सिंगर जिनकी मौत कम उम्र में हो गई, एक की तो हत्या बिलकुल 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की तरह हुई थी

May 29 2022, 07:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी है। वे 28 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहर में हुई। वारदात के दौरान मूसेवाला अपनी महिन्द्रा थार कार में दो अन्य साथियों के साथ मौजूद थे, जिन्हें घायल बताया जा रहा है। युवाओं के बीच काफी पॉपुलर मूसेवाला पर अपने गानों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए पंजाब के उन पांच सिंगर्स के बारे में, जो मूसेवाला की तरह ही कम उम्र में दुनिया छोड़ गए, इनमें से एक की हत्या बिलकुल सिद्धू मूसेवाला जैसे ही हुई थी...

Sidhu Moose Wala की तरह ही हुई थी पंजाब के इस 28 साल के सिंगर की हत्या, उम्र, वजह, तरीका, सब एक जैसा

May 30 2022, 11:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाब के उभरते सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala)की हत्या से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बताया जा रहा है कि उनके गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने को लेकर वे विवादों में थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही एक घटना 34 साल पहले भी पंजाब में ही घटी थी। हम बात कर रहे हैं 80 के दशक के पंजाबी सिंगर धनी राम उर्फ़ अमर सिंह चमकीला की, जिनकी हत्या की गुत्थी आज भी अनसुलझी है। लेकिन उनकी हत्या के वक्त उनकी उम्र, इसकी वजह और इसका तरीका बिलकुल सिद्धू मूसेवाला की तरह ही था। नीचे की स्लाइड्स में जानिए क्यों और कैसे करा दी गई थी अमर सिंह चमकीला की हत्या....