Sonia Gandhi Photos -

135 Stories

राजीव गांधी हत्याकांड: धमाके में बॉडी इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि इन फटे जूते और पजामे से हुई थी शिनाख्त

Nov 11 2022, 02:49 PM IST
नई दिल्ली. करीब 31 साल बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड(Rajiv Gandhi assassination story) फिर से मीडिया-सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। वजह है सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद नलिनी समेत सभी 6 दोषियों की 11 नवंबर को जेल से रिहाई। जिन लोगों को जेल से रिहा करने के आदेश हुए वे हैं-नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस। जबकि इससे पहले मई में सुप्रीम कोर्ट पेरारिवलन को पहले ही रिहा कर चुकी है। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदुर में चुनावी अभियान के दौरान LTTE (Liberation Tigers of Tamil Eelam ) की आत्मघाती महिला हमलावर धनु ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। पढ़िए कैसे जुटाए गए थे अहम सुराग...

भारत जोड़ो यात्रा: सोनिया गांधी भी हुईं शामिल, 10 फोटो में देखिए बेटे राहुल ने किस अंदाज में किया स्वागत

Oct 06 2022, 12:21 PM IST
मांड्या (कर्नाटक)।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। राहुल गांधी के साथ अब इस मार्च में उनकी मां सोनिया गांधी भी शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी ने खास अंदाज में उनका स्वागत किया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसुरु में पहुंची थीं। वहीं, विजयादशमी पर्व पर बुधवार को उन्होंने एचडी कोटे विधानसभा क्षेत्र में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। सोनिया कार और पैदल चलकर इस यात्रा को कवर करेंगी। आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी के भी इस यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। आइए तस्वीरों में देखें राहुल और सोनिया का पैदल मार्च।

Bharat JodoYatra: करतब देखने जब यात्रा रोककर खड़े हो गए राहुल गांधी, देखिए कुछ ऐसी ही 10 दिलचस्प तस्वीरें

Sep 10 2022, 02:38 PM IST
नई दिल्ली. कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर जबर्दस्त पॉलिटिक्स चल रही है। यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। हालांकि इससे विधिवत तौर पर राहुल गांधी ने 8 सितंबर को कन्याकुमारी में तिरंगे को सलामी देकर रवाना किया। राहुल गांधी भी यात्रा के साथ हैं। यात्रा के साथ चल रहे घरनुमा कंटेनरों के अलावा राहुल गांधी के जूते और टीशर्ट के बाद कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ने लगे हैं। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर शरारत करने का आरोप लगाया और कही कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद से सत्ताधारी दल और अधिक हताश हो गया है। राहुल गांधी की एक ईसाई पादरी के साथ बातचीत को लेकर भाजपा ने एक शरारती वीडियो पोस्ट किया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की नफरत की फैक्ट्री राहुल गांधी के बारे में वो ट्वीट शेयर कर रही है, जिसका ऑडियो से कोई संबंध नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक जो वीडियो क्लिप शेयर की, उसमें ईसाई पादरी को जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाना गया है। इसे टाइटल दिया है-“भारत जोड़ो के साथ भारत तोड़ो आइकन?” पूनावाला ने दावा किया कि पोन्नैया को पहले हिंदूओं के खिलाफ नफरत” के लिए गिरफ्तार किया गया था। आगे देखिए यात्रा की कुछ तस्वीरें...

हाथ-पैर बांध सड़क पर बैठे राहुल गांधी, कार्यकर्ता को उठा ले गई पुलिस..प्रदर्शन करते कांग्रेसियों की 14 PHOTOS

Jul 26 2022, 02:31 PM IST
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया। नेशनल हेराल्ड केस से जुडे़ मनी लांड्रिंग मामले में दूसरी बार सोनिया गांधी से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार उनसे कुल 28 सवाल किए गए। कांग्रेस पार्टी इस पूछताछ का लगातार विरोध कर रही है।जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के विजय चौक पर विरोध करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी दरअसल राजा हैं, जहां सिर्फ उनका हुक्म चलता है। इन तस्वीरों के माध्यम से देखिए कांग्रेस ने किस तरह से विरोध-प्रदर्शन किया है...

बचपन में ऐसे दिखते थे राहुल गांधी, 8 Photo में देखें दादी और पापा के साथ क्लोज बॉन्डिंग

Jun 19 2022, 01:08 PM IST
Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी 52 साल के हो गए हैं। 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में पैदा हुए राहुल गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली संतान हैं। राजनीतिक परिवार में पैदा हुए राहुल गांधी बचपन से ही अपने माता-पिता और दादी के बेहद करीब रहे। राहुल गांधी ने मार्च, 2004 में पॉलिटिक्स की दुनिया में प्रवेश किया और इसके बाद मई, 2004 में अपने पिता राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें जीत मिली। राहुल गांधी के बर्थडे पर हम दिखा रहे हैं उनके बचपन की चुनिंदा तस्वीरें।

31 साल बाद फिर मीडिया की चर्चाओं में है राजीव गांधी हत्याकांड, इन्हीं जूते-पजामे और मोजों से हो सकी थी शिनाख्त

May 18 2022, 03:00 PM IST
डेस्क न्यूज. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड(assassination of former prime minister rajiv gandhi) को 21 मई को 31 साल हो जाएंगे। इस केस से जुड़े एजी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है। उसे जेल में अच्छे बर्ताव के चलते उसे छोड़ा गया है। पेराविलन ने मानवीयता के आधार पर छोड़न की अर्जी लगाई थी। बता दें कि राजीव गांधी की चेन्नई के पास श्रीपेरुम्बदूर में एक चुनावी अभियान रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में जान चली गई थी। विस्फोट के सटीक विवरण(xact details of the blast ) आज तक अस्पष्ट हैं। हालांकि जांच में यही सामने आया कि ब्लास्ट उस समय हुआ, जब राजीव गांधी मंच पर जा रहे थे और रास्ते में शुभचिंतकों और समर्थकों से मिल रहे थे।

उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर का समापन : राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को हराना क्षेत्रीय दलों के बस की बात नहीं

May 15 2022, 07:08 PM IST
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में चल रहे कांग्रेस (Congress) के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का रविवार को समापन हो गया है। समापन से पहले कांग्रेस में नेशनल कांग्रेस के दूसरे नंबर के लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का संबोधन हुआ। अपने भाषण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के साथ बीजेपी के नेताओं को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही भविष्य में कांग्रेस की योजनाओं के बारे में भी मीडिया को जानकारी दी। राहुल गांधी ने अपने सेशन में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कई प्लान बताए। जिनको ड्रॉफ्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस शिविर के बाद अब सोमवार को बेणेश्वर धाम में कांग्रेस की जनसभा होगी। जिसमें सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) समेत दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। जानिए आखिरी दिन राहुल गांधी ने क्या कहा...

तस्वीरों में देखिए राहुल-सोनिया गांधी की जयपुर में महारैली, जानिए इसके सियासी मायने और बड़ी बातें..

Dec 12 2021, 04:28 PM IST
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में रविवार को कांग्रेस (congress) की महंगाई हटाओ महारैली हुई। इस रैली में कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi),राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) शामिल हुईं। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आईं। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक ये रैली राहुल गांधी को रीलॉन्च करने के लिए की गई है। यही कारण रहा कि प्रियंका की बड़े नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट को रैली से ठीक पहले कैंसल कर दिया गया। इस रैली में लाखों की भीड़ होने का दावा किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की इस मेगा रैली को..