Uddhav Thackeray Photos -

142 Stories

कौन हैं बाला साहेब ठाकरे की बहू जिसने एकनाथ शिंदे को दी बधाई, कभी करती थीं रिसेप्शनिस्ट का काम

Jul 27 2022, 02:26 PM IST
मुंबई. शिवसेना किसकी होगी एकनाथ शिंदे की या फिर उद्धव ठाकरे की। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष चुनाव आयोग पहुंच गए हैं। लेकिन इसी बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के परिवार में भी फूट की खबरें सामने आने लगी हैं। बाला साहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहा हैं। लेकिन स्मिता ठाकरे ने इसे शिष्टाचार की भेंट बताया है। स्मिता ठाकरे, बाला साहेब ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं। आइए जानते हैं स्मिता ठाकरे के बारे में।

उद्धव को जिस 'भाई' की वजह से मिली थी मनपसंद पत्नी, बाद में उसी का करियर कर दिया बर्बाद!

मुंबई।Happy Birthday Uddhav Thackeray: करीब ढाई साल पहले 8 नवंबर 2019 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के समर्थन से महाविकास अघाड़ी सरकार में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। मगर पिछले महीने शिवसेना के ही कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे ने उद्धव के कामकाज और नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए बगावत कर दी। करीब दो हफ्ते मान-मनौव्वल का दौर चला, मगर नतीजा सिफर रहा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा ने महाराष्ट्र में एक बार फिर सत्ता हासिल कर ली। अब शिवसेना पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर आगामी एक अगस्त को सुनवाई होगी। यह तो वक्त बताएगा कि पार्टी पर कब्जा किसका होगा, मगर आज उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है और ऐसे में उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ-साथ राज ठाकरे की बात करना भी जरूरी है, क्योंकि दावा किया जाता है कि उद्धव और रश्मि की शादी कराने में राज ठाकरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आइए तस्वीरों के जरिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

महाराष्ट्र ही नहीं इन 7 राज्यों में भी आया सियासी सकंट, जानें तब किस स्टेट ने कैसे निकाला हल

Jun 27 2022, 01:37 PM IST
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कुछ न कुछ नया ड्रामा खड़ा हो जाता है। इस सियासी संकट के बीच डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया। बागी विधायकों ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगा दी, जिस पर सोमवार को सुनवाई होना है। बता दें कि महाराष्ट्र के सियासी संकट की तरह ही पहले भी अलग-अलग राज्यों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जानते हैं किन-किन राज्यों में मचा सियासी घमासान और कैसे निकला उसका समाधान।

द ग्रेट इंडियन महाराष्ट्र पॉलिटिकल शो: पूछता है NCP, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, शिंदे ने दिया ये जवाब

Jun 28 2022, 02:28 PM IST
मुंबई. महाराष्ट्र में गहराए राजनीतिक संकट(Maharashtra political crisis) के दौरान जहां नेताओं के विवादास्पद बयान(controversial statements) सामने आ रहे हैं, वहीं मीडिया और सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जो अपने आप में एक कहानी हैं। ऐसा ही एक पोस्टर असम के गुवाहाटी में लगाया गया है। इसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) की यूथ विंग ने लगाया है। यह पोस्टर बाहुबली फिल्म की तर्ज पर है। इसमें टूटी-फूटी हिंदी में लिखा गया है-सारा देश देख रहा है, गुवाहाटी में छुपे गद्दारों को, माफ नहीं करेगी जनता, ऐसे फर्जी मक्कारों को। यानी पोस्टर में बागी शिवसेना लीडर एकनाथ शिंदे को कटप्पा और उद्धव ठाकरे को बाहुबली के तौर पर दिखाया गया है। बता दें कि महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में शामिल शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने 21 जून को बगावत कर दी थी। पहले वे मुंबई से सूरत के लिए निकले और फिर पार्टी के विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचे। इस समय बागी नेता गुवाहाटी के रेडिशन ब्लू होटल(Radisson Blu hotel) में ठहरे हैं। एकनाथ भाजपा के टच में है।उधर,एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी होटल के बाहर निकलकर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिवसैनिक हैं, गद्दार नहीं। एकनाथ ने कहा कि वे जल्द मुंबई जाएंगे। इधर, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी( Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) ने राज्य के चीफ सेक्रेट्री से 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों (गवर्नमेंट रेज्युलेशन) और सर्कुलर्स की पूरी डिटेल्स मांगी है। दरअसल, सरकारी और उसकी सहयोगी NCP व कांग्रेस ने 22-24 जून के बीच विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों रुपए के ऑर्डर रिलीज किए हैं। लीडर आफ अपोजिशन प्रवीण दरेकर ने राज्यपाल को लेटर लिखकर MVA सरकार द्वारा पास 160 सरकारी कामों पर सवाल उठाए थे। आगे देखिए कुछ ऐसे ही फोटोज...

तुमसे ना हो पाएगा...खतरे में पड़ी उद्धव सरकार के लोग यूं ले रहे मजे, सोशल मीडिया पर छाए ये 10 मजेदार जोक्स

Jun 22 2022, 01:58 PM IST
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार इस समय संकट में है। दरअसल, शिवसेना के ही नाराज मंत्री एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ सूरत से अब गुवाहाटी पहुंच गए हैं। इनमें 7 निर्दलीय विधायक भी हैं। सूत्रों का कहना है कि 10 और विधायक उद्धव ठाकरे से नाराज हैं और वो भी जल्द शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उद्धव सरकार से नाराज विधायकों की संख्या 50 तक पहुंच जाएगी। ऐसे में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच सोशल मीडिया पर लोग जमकर मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं।

Republic Day 2022 : राजपथ पर गणतंत्र का जश्न, राज्यों में उत्साह, तस्वीरों में देखिए ध्वजारोहण का आकर्षक नजारा

Jan 26 2022, 10:58 AM IST
भोपाल : आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम है। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा गया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश दुनिया के बड़े नेताओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राजपथ पर झांकी के साथ अलग-अलग राज्यों में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों ने झंडावंदन किया और सभी को शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में देखिए अलग-अलग राज्यों में ध्वजारोहण..

जब Kangana Ranaut के इन 9 विवादित बयानों से मचा बवाल, 2 मुख्यमंत्रियों तक को नहीं बख्शा

Dec 02 2021, 11:27 AM IST
मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने 'भीख में मिली आजादी' बयान दिया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। कंगना के बयानों को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को बैन करने की डिमांड की गई है। हाल ही में वकील चरनजीत सिंह चंद्रपाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि देश में लॉ एंड ऑर्डर के लिए कंगना की पोस्ट को सेंसर किया जाए। वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना की पोस्ट से विवाद हुआ है। वो पहले भी इस तरह के बयान दे चुकी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बयान..

अहमदनगर अस्पताल में आग से 10 की मौत: सामने आईं भयावह तस्वीरें, मंजर इतना दर्दनाक कि चीखते रहे कोई बचा नहीं सका

Nov 06 2021, 04:05 PM IST
अहमदनगर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में अहमदनगर के जिला अस्पताल (Ahmednagar District Hospital) में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कोरोना (CoronaVirus) के 10 मरीजों की मौत हो गई। ये भी लोग अस्पताल के कोरोना के ICU वार्ड में भर्ती थे। मौके पर दमकल (Fire Brigade) की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। अन्य मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। बताते हैं कि अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण भी काम नहीं आ सके, जिससे हालत बिगड़ते देर नहीं लगी। आग लगने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं वह बेहद भयानक हैं। जानिए हादसे के बारे में पूरी जानकारी...