MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • अहमदनगर अस्पताल में आग से 10 की मौत: सामने आईं भयावह तस्वीरें, मंजर इतना दर्दनाक कि चीखते रहे कोई बचा नहीं सका

अहमदनगर अस्पताल में आग से 10 की मौत: सामने आईं भयावह तस्वीरें, मंजर इतना दर्दनाक कि चीखते रहे कोई बचा नहीं सका

अहमदनगर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में अहमदनगर के जिला अस्पताल (Ahmednagar District Hospital) में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कोरोना (CoronaVirus) के 10 मरीजों की मौत हो गई। ये भी लोग अस्पताल के कोरोना के ICU वार्ड में भर्ती थे। मौके पर दमकल (Fire Brigade) की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। अन्य मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। बताते हैं कि अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण भी काम नहीं आ सके, जिससे हालत बिगड़ते देर नहीं लगी। आग लगने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं वह बेहद भयानक हैं। जानिए हादसे के बारे में पूरी जानकारी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 06 2021, 04:05 PM IST| Updated : Nov 06 2021, 04:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ना मरीज भाग रहे थे, ना कोई बचा पा रहा था
अस्पताल में कई घंटे तक आग का गुबार और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आग लगने का द्दश्य इतना भयानक था कि अस्पताल में मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते भागे। इस भयावह मंजर के आगे लोग असहाय दिए। चारों तरफ से आग ने मरीजों को घेर लिया था। वह ना तो भाग पा रहे थे और ना ही कोई उनको बचाने आ पा रहा था। तमाम कोशिश करने के बाद भी कई जिंदगियां खत्म हो गईं।

27

अस्पताल के बिल्कुल बीच में था आईसीयू...
ये आग शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे लगी। करीब एक घंटे बाद ही बुझा ली गई। घटना के वक्त कोरोना के ICU वार्ड में 20 मरीज भर्ती थे। इनमें कई मरीज ऐसे भी थे, जो वेंटिलेटर पर थे। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिल्कुल बीच में है।

37

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
अस्पताल में आग लगने के बाद ICU के इंस्ट्रूमेंट पूरी तरह जल गए। चारों तरफ वीरान-सा माहौल पसरा है।  आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।

47

मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट में किया
अहमदनगर के जिला कलेक्टर डॉ. राजेंद्र भोसले ने बताया कि मरीजों को दूसरे अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल की इमारत का ‘फायर ऑडिट’ किया गया है। दमकल विभाग की शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

57

अमित शाह ने दुख जताया...
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि घटना की आधिकारिक जांच होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आग की घटना पर दुख जताया है। शाह ने कहा- ‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

67

लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

77

गुजरात के कोविड अस्पताल में भी आग से 18 की जान गई थी
गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में भी 6 महीने पहले आग लग गई थी। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 16 मरीज और 2 स्टाफ नर्स थीं। चार मंजिला अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
उद्धव ठाकरे
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved