यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पहले 17 जनवरी 2023 तक किया जा सकता था। मगर अब इसे बढ़ाकर 21 जनवरी 2023 से 23 जनवरी 2023 तक के लिए कर दिया गया है। फाइनल ट्रांजेक्शन की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2023 तक कर दी गई है।
UGC NET December 2022: NTA ने UGC NET दिसंबर 2022 के लिए ऊपरी आयु सीमा की डिटेल देते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जेआरएफ के लिए आवेदन करने की आयु सीमा की गणना के लिए अंतिम तिथि तय करने का भी अपडेट एजेंसी की ओर से दिया गया है।
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर रिजल्ट की जानकारी देते हुए बताया कि 5 नवंबर, 2022 को नेट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि 1 नवंबर, 2022 को आंसर की जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।
यूजीसी फेज 3 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप के माध्यम से छात्र अपनी परीक्षा का दिन और परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते । यूजीसी नेट के फेज 2 एग्जाम की शुरुआत 20 सितंबर, 2022 से होने जा रही है, जो 30 सितंबर, 2022 तक चलेगी।
UGC NET 2022 की परीक्षा सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में ही कराई जाएगी। किसी भी कैंडिडेट को प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। यूजीसी नेट प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
NTA की तरफ से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसके मुताबिक उम्मीदवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। किसी भी तरह के सवाल के लिए आवेदक हेल्पडेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर सवाल पूछ सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर पदों के लिए साल में दो बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा ली जाती है। यह परीक्षा हर साल जून और दिसंबर में होती है। पिछले साल दिसंबर की परीक्षा कोरोना के चलते रद्द हो गई थी, जिसे जून 2022 में लिया जाएगा।
पहला पेपर 100 नंबर का होगा। जबकि दूसरा 200 नंबर का। दूसरे पेपर में आब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है। हर प्रश्न दो नंबर का होगा। पेपर अंग्रेजी और हिंदी मीडियम में ही होगा। सभी सेंटर पर कोरोना गाइडलाइन के तहत पेपर कराए जाएंगे।
UGC NET 2022 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा। पिछले साल कोरोना के चलते दिसंबर में होने वाली परीक्षा रद्दकर दी गई थी। इसी के अनुसार, यूजीसी नेट 2022 परीक्षा दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए साइकल के लिए आयोजित हो रही है।