UP Election 2022: सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखिए पूरी लिस्ट

Jan 23 2022, 09:13 AM IST

सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, स्वामी प्रसाद मौर्या, हरेंद्र मलिक, डॉ. राजपाल कश्यप, जावेद अली खान, राजीव राय शामिल हैं। इसके अलावा राम आसरे विश्वकर्मा, जगपाल दास गुर्जर, श्याम लाल पाल, सुधीर पंवार, तेजेंद्र सिंह बिर्क, मिठाई लाल भारती, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, हरिश्चंद्र प्रजापति व विनय पाल शामिल हैं।

UP Election 2022: कैराना से डोर टू डोर प्रचार अभ‍ियान की शुरुआत कर बोले अम‍ित शाह- अबकी बार फ‍िर 300 पार

Jan 22 2022, 04:11 PM IST

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। प्रदेश में कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने का दौर जारी है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनाव प्रचार के लिए रैलियों और जनसभाओं पर लगे ब्रेक के बाद उम्मीदवार घर-घर जाकर ही वोट अपील कर रहे हैं। इस बीच भाजपा ने ऐसा प्लान तैयार किया है जिसके जरिए वोटरों की नब्ज को पकड़ा जा सके और उसका असर भी दूर तक दिखाई दे। इसी रणनीति के तहत ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कैराना पहुंचे हुए हैं। उनके कैराना पहुंचने को बड़े राजनीतिक महत्व की तरह देखा जा रहा है।