Yogi Adityanath Photos -

1449 Stories

योगी 2.0 शपथ ग्रहण: मोदी के अलावा पहुंचे कई बड़े नेता, स्टेडियम में गूंजा मोदी-मोदी और भारत माता की जय

Mar 25 2022, 12:41 PM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022(Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में सारे कयासों को किनारे लगाते हुए प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने फिर से सत्ता हासिल की है। उत्तर प्रदेश में योगी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली। 25 मार्च यानी शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के अलावा समाज की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। योगी उत्तर प्रदेश के प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। भाजपा ने 37 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। खैर, योगी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य शामिल हुए।

उत्तराखंड में पुष्कर राज : तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण का मेगा इवेंट, मां ने लुटाया प्यार, फैमिली फोटो भी ली

Mar 23 2022, 06:54 PM IST
देहरादून : उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शपथ ग्रहण का मेगा इंवेंट काफी शानदार रहा। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण के साक्षी बने। सीएम पद की शपथ लेने के बाद जब धामी अपने घर पहुंचे तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। मां ने बेटे पर खूब प्यार लुटाया। गुलाब की पंखुड़ियों से बेटे का ग्रांड वेलकम किया गया। देखिए उत्तराखंड के 'पुष्कर' के शपथ ग्रहण के मेगा इंवेंट की Photos

13 साल इंतजार के बाद कानपुर में दौड़ी मेट्रो, PM Modi ने टिकट खरीदकर किया सफर, देखें तस्वीरें..

Dec 28 2021, 03:51 PM IST
कानपुर : 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में मेट्रो का सफर शुरू हो गया है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) ने कानपुर वासियों मेट्रो का तोहफा दिया। पीएम ने मेट्रो के उद्घाटन पर कहा कि आज कानपुर के अलावा वरुण देवता भी खुश हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री IIT कानपुर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में सवार हुए और इस सेवा के पहले यात्री भी बने। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने भी मेट्रो की सवारी की। देखिए उद्घाटन से पहले सफर तक की तस्वीरें..

Round-up 2021 : इस साल गजब किए मुन्ना भाइयों ने कारनामे, सरकार के प्लान को भी कर दिया फेल..मचाया था यूं हड़कंप

मुंबई : साल 2021 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। पुराने साल की कड़वी यादों को भुला हर कोई नए साल के स्वागत को तैयार है। यह साल कई राज्यों में सरकारी भर्तियों के लिए जाना गया। कई-कई साल से सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे छात्रों के हाथ तब निराशा लगी, जब उन परीक्षाओं के पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं। कई परीक्षाओं में तो उस हाइटेक तरीके से नकल हुए, जिसे जान हर कोई हैरान रह गया। हालांकि कई गिरफ्तारियां भी हुई लेकिन इससे राज्य सरकारों और सिस्टम पर सवालिया निशान भी लगे। आइए जानते हैं ऐसी ही परीक्षाओं के बारें में जो खामियों की वजह से इस साल सुर्खियों में रहीं..

Round-up 2021: इस साल राजनीति ने खोए कई दिग्गज, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के नेताओं ने दुनिया को कहा अलविदा

भोपाल : साल 2021 किसी के लिए खुशहाली भरा रहा तो किसी के लिए दुखों वाला। कोरोना संकट के चलते साल 2020 दुनियाभर के देशों मुश्किलों का सामना किया। साल 2021 से सभी को उम्मीदें थी लेकिन इस साल भी दुनिया को कोरोना के दंश से जूझना पड़ा। पिछला एक साल भारतीय राजनीति में काफी दुख भरा रहा। हमने कई राज्यों और देश से दिग्गज नेताओं को खोया है। इनमें ऐसे नेता रहे हैं जो राज्य ही नहीं देशभर में अपनी विशेष पहचान रखते थे और जिन्होंने देश के अहम पदों पर रहते हुए खास जिम्मेदारियां निभाईं। आइए जानते हैं ऐसे ही नेताओं के बारें में जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया..

PM Modi का दिखा अनोखा अंदाज : बच्चों को देख खुद को रोक नहीं पाएं, हवा में उछाला..दुलारा, देखिए शानदार तस्वीरें

Dec 21 2021, 08:22 PM IST
प्रयागराज (यूपी) : संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का अनोखा अंदाज देखने को मिला। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी अलग-अलग बच्चों के साथ खेलते नजर आएं। पीएम मोदी ने बच्चों को गोदी में उठाया, उन्हें हवा में उछाला, उन्हें दुलारा और पुचकारा। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद थे। बच्चों के साथ खेलते हुए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। देखिए शानदार तस्वीरें..