भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान असम पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी शासित असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सबसे भ्रष्ट बताया है। राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
22 जवनरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इस दिन के लिए पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने ड्राई डे घोषित किया। अब असम सरकार ने भी 22 जनवरी को ड्राई डे का ऐलान कर दिया है।
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (उल्फा), पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ा विद्रोही ग्रुप है। हालांकि, परेश बरुआ के नेतृत्व वाला उल्फा (स्वतंत्र) गुट इस बातचीत और समझौता के विरोध में है।
असम सरकार ने कैश फॉर जॉब (Assam Cash For Job Scam) मामले में प्रदेश के 21 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला साल 2016 में सामने आया था और राज्य में काफी चर्चित रहा था।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा है कि क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के फाइनल मैच में भारत की हार इसलिए हुई क्योंकि मैच इंदिरा गांधी के जन्मदिन के दिन था।
असम के करीमगंज में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की की हत्या की। इसके बाद शव के साथ रेप किया। इन हैवानों में लड़की का प्रेमी भी शामिल था।
मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी का आरोप है कि गौरव गोगोई ने फूड प्रॉसेसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं के झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश दौरे के दौरन कहा-सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना लागू करके भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को परेशानी में डाल दिया है। चुनाव के बाद सभी उनसे झगड़ा करेंगे।
भाजपा सांसद राजदीप रॉय (BJP MP Rajdeep Roy) के घर में 10 साल के लड़के का शव मिला। बच्चा फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
एआर के खिलाफ घाटी के जिलों में महिलाओं के कई ग्रुप्स ने अर्धसैनिक बलों को हटाने के लिए सोमवार से प्रदर्शन शुरू किया था।