आगरा सामूहिक आत्महत्या: 15 साल पहले किया था प्रेम विवाह, घर में फंदे से लटकता मिला पति-पत्नी और बेटी का शव

Jul 06 2022, 11:57 AM IST

आगरा के सिकंदरा अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी से सामूहिक आत्महत्या की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यहां पति-पत्नी और बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक सोनू और गीता ने 15 साल पहले प्रेम विवाह किया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह कुछ समय से माता-पिता के साथ रह रहे थे। परिजनों को इस घटना की जानकारी उस समय लगी जब सुबह सात बजे श्याम नीचे उतरकर आया। मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या ही माना रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।