वकील अली काशिफ खान का कहना कि कंगना ने अपनी बहन रंगोली के बचाव में एक ऐसा वीडियो बनाया था, जिसकी भाषा काफी आपत्तिजनक है और उनके इस वीडियो में दिया गया बयान एक समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए उनके लिए 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
कंगना रनोट की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल अपने आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर विवादों में आ गई थीं, जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। बाद में कंगना ने सामने आकर बहन का सपोर्ट किया था और साथ ही ट्विटर को ही बैन करने की मांग की थी।
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से आम जनता काफी परेशान है। लोग शहरों को छोड़कर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें सिनेमा जगत के कई स्टार्स भी हैं, जो विदेशों से घर की ओर रवाना हो रहे हैं।
बता दें कि थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म को एएल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष सिंह हैं।
भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी गई है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नाम एकता कपूर, कंगना रनोट, करण जौहर और सुरेश वाडकर इस साल 2020 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा हुआ है। तमाम सितारे इस कानून को लेकर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। हुमा कुरैशी, फरहान अख्तर और स्वरा भास्कर जैसे सिनेमा जगते के स्टार्स कानून का विरोध कर रहे हैं।
हाल ही में ग्रेटा थनबर्ग की स्पीच शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था- 'शुक्रिया ग्रेटा थनबर्ग, हम सभी के मुंह पर एक जोरदार पंच मारने के लिए। अपनी जनरेशन को साथ लेकर आने और हमें यह बताने के लिए कि हमें चीजों को और बेहतर समझने की जरूरत है।