कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election) के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुर्ग के प्राकृतिक सौंदर्य का एक वीडियो शेयर किया है। भाजपा के तमाम बड़े दिग्गज नेता इन दिनों कर्नाटक में डेरा डाले हुए हैं।
10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं।
मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में पब्लिक रैली को संबोधित किया। कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि दोनों पार्टियां विकास में बाधा डालती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Election 2023) में प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर हैं। कर्नाटक में उनकी ताबड़तोड़ तीन रैलियां और एक रोड शो का कार्यक्रम है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप जहर चखेंगे तो मर जाएंगे। बाद में उन्होंने सफाई दी कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election) की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को गुरूमंत्र दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने चुनाव जीतने का फार्मूला दिया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर झूठ बोलने, महिलाओं और लिंगायत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 36 घंटों में कांग्रेस ने झूठ बोलने, लोगों को अपमानित करने, गुंडागर्दी करने की सारी सीमाएं लांघ दी है।
बीजेपी ने वीडियो शेयर कर इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी करार दिया है। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में गुंदागर्दी है।
कांग्रेसी नेता के बयान पर बीजेपी ने इस लिंगायत समाज के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने पूरे लिंगायत समुदाय का अपमान किया है। हालांकि, बाद में सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी विशेष रूप से मुख्यमंत्री पर लक्षित थी।