बीजेपी ने वीडियो शेयर कर इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी करार दिया है। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में गुंदागर्दी है।

Karnataka Assembly polls campaign: कर्नाटक चुनाव कैंपेन के दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के साथ ही आए दिन नए नए विवाद भी सामने आ रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता एमबी पाटिल का एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारने वाला कथित वीडियो सामने आया है। बीजेपी ने वीडियो शेयर कर इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी करार दिया है। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में गुंदागर्दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

क्या है वीडियो में जिसकी वजह से लगा कांग्रेस नेता पर आरोप?

कांग्रेस नेता एमबी पाटिल, राज्य के चुनाव कैंपेन के दौरान सरेआम एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता एमबी पाटिल शनिवार की रात कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि एक व्यक्ति एमबी पाटिल के निर्वाचन क्षेत्र बाबलेश्वर का रहने वाला, उनकी सभा में पहुंचा। उसने उनसे विकास कार्यों को लेकर कथित तौर पर बहस किया। पाटिल और उस व्यक्ति के बीच तीखे सवाल के बाद कांग्रेस नेता ने उस पर थप्पड़ चला दिया।

बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

भाजपा ने रविवार को एक कथित वीडियो साझा किया जिसमें कांग्रेस नेता एमबी पाटिल को कर्नाटक में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाया गया है। भाजपा ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि गुंडागर्दी कांग्रेस के डीएनए में है। अभिमानी कर्नाटक कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल अपनी शिकायतों को साझा करने के लिए एक युवक पर शारीरिक हमला कर दिए। शिकायतों को साझा करने के लिए पीटा जाना ही एकमात्र गारंटी है।

पाटिल ने कहा युवक ने असंसदीय शब्दों का किया इस्तेमाल

युवक को पीटे जाने पर कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने दावा किया कि युवक ने मंच पर एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था। अपशब्द बोले जाने पर उसे उन्होंने थप्पड़ मार दिया।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था को मिला मजबूत आधार: गांव उर्जा से लेकर अन्य क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन विकास को दे रहे रफ्तार