उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेप की घटनाएं अचानक बढ़ गईं हैं। कहीं पिता ही अपनी बच्चियों की अस्मत लूट रहा है तो कहीं दिव्यांग बच्ची के साथ युवक रेप कर रहा है। दिव्यांग बच्ची के साथ रेप क आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर की डीएम नेहा के निर्देश पर भूमाफिया की सूची में नए नामों में विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत छह लोगों के नाम शामिल हुए है। जिस पर डीएम ने कहा कि किसी भी तरह के अवैध कब्जे को नहीं होने दिया जाएगा।
कानपुर देहात के सिकंदरा के रसधान कस्बे में कन्या पक्ष इंतजार करता रहा लेकिन बाराती बारात लेकर आए ही नहीं। शादी से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे के भाई ने लड़की के पिता के सामने पैसों की मांग को बढ़ाकर रख दिया।
कानपुर में निकाह के बाद पहली ही रात को दुल्हन की पिटाई का मामला सामने आया है। दुल्हन को नींद आने के बाद दूल्हे का पारा चढ़ गया और उसने इस हरकत को अंजाम दिया।
कानपुर में एक छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि छात्रा के मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं। मोबाइल को अनलॉक करने की तैयारी की जा रही है।
कानपुर में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस यहां पिट रहे युवक को बचाने के लिए पहुंची हुई थी। हालांकि इस बीच दबंगों ने टीम पर ही हमला कर दिया। हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक बार फिर प्रदेश भर में भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कार्य योजना बना चुकी है। वहीं कानपुर में भूमाफियाओं की अब खैर नहीं है। दरअसल कानपुर पुलिस ने भूमाफियाओं की लिस्ट तैयार कर ली है। जल्द इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के कानपुर के बाबूपुरवा में रहने वाले लोगों को बिना पानी दिए ही जलकल विभाग ने 90 हजार का टैक्स भेज दिया है। जिसके बाद लोगों में अधिकारियों के खिलाफ काफी आक्रोश दिखाई दिया।
पहले ही कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों को अपने नाम कर चुका विभ्रम ड्रोन जल्द ही भारतीय सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसे भारतीय सेना की उत्तरी कमान अपने बेड़े में शामिल करेंगी। यह उत्तरी कमान के नार्थटेक सिंपोजियम 2022 में प्रमुख स्वदेशी तकनीक के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। मंदिर का काम अगस्त, 2020 से शुरू हुआ है और तब से निरंतर चल रहा है। अब तक मंदिर की नींव का काम पूरा हो चुका है और अब चबूतरे को बनाया जा रहा है।