अमेरिका में जब कोरोना पीक पर था, तब भारत ने उसकी मदद की थी। इसी का आभार जताते हुए अमेरिका ने कहा है कि वो भारत की मदद करना चाहेगा। यह बात शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अमेरिका दौरे पर हैं कही। दोनों देश वैक्सीन के उत्पादन पर भी मिलकर काम करेगा। भारत और अमेरिका ने चीन सीमा विवाद, म्यांमार में तख्तापलट और अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी बात हुई। लेकिन सबसे अधिक फोकस कोरोना से निपटने पर रहा।