राजस्थान में लगातार बढ़ रही क्राइम घटनाओं के चलते राज्य देश में टॉप 5 में माना जाता है। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे की अपराध में ही नहीं बल्कि ब्लड डोनेट करने के मामले में भी देश में आगे है। यहां हर साल करीब 30 हजार लोग रक्तदान कर रहे है।
एक युवक ने अपने बचपन के दोस्त का मर्डर करने के लिए क्राइम पेट्रोल व सीआईडी जैसे टीवी सीरियल देखे। इन्हीं सीरियल को देखकर उसने अपने दोस्त के हत्या की साजिश रची। युवक की पत्नी ने भी उसका साथ दिया।
लखनऊ में आयोजित जी20 समिट के दौरान 143 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान साइबर क्राइम, डिजिटल इकनॉमी, डिजिटल शिक्षा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी।
महाराष्ट्र की दिंडोशी पुलिस ने एक अनोखे चोर को पकड़ा है। ये चोर पुजारी बन कर जैन मंदिरों से सोने चांदी की चोरी करता था।
बिहार और महाराष्ट्र में महिला हिंसा से जुड़े ये मामले सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं। बिहार में एक महिला के साथ चलती बस में रेप की कोशिश का मामला लगातार सुर्खियों में है। महाराष्ट्र में रेप के एक आरोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैलती रहीं।
बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने twitter पर यह दावा करके सनसनी फैला दी है कि वे मेडिकल क्राइम का शिकार बनी हैं। तस्लीमा ने अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की है।
राजस्थान में अपराध की राजधानी से मशहूर अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पूरे परिवार ने मिलकर एक युवक को बीच सड़क पर भायनक मौत देकर मार डाला। वजह इतनी थी कि मृतक हत्यारों की बाइक के सामने आ गया था।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में नए साल के जश्न के दौरान ड्यूटी अधिकारियों से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम पेट्रोल ने हाल ही में एक एपिसोड टेलीकास्ट किया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने पाया कि यह तो पूरी तरह श्रद्धा वॉकर मर्डर केस की कहानी है, जिसके मुताबिक़ आरोपी अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसके कई टुकड़े कर देता है।
बिहार के छपरा में हुई जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड के पकड़े जाने की सूचना पर तुंरत बिहार पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।