राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति महानगर परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा 19 मार्च को सुबह 8.30 बजे घंटाघर से निकलेगी। अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभा यात्रा को घंटाघर में सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। उसके बाद ध्वज प्रणाम और प्रार्थना होगी। संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी, गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होंगे।