प्रियंका गांधी का पूरे दिन गोवा में कैंपेन करेंगी। वे दोपहर 1.30 बजे के करीब नावेलिम निर्वाचन क्षेत्र में भी एक बैठक में शामिल होंगी। इसके बादा सांताक्रूज और कुम्भरजुआ में लोगों से मिलेंगी और शाम 4.30 बजे पणजी में घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगी।
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। रविवार सुबह से लताजी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। चुनावी राज्यों में तय कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लताजी के निधन पर दुख जताया।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज निधन हो गया। लता जी के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी।
20 विधानसभा क्षेत्र इस रैली से जुड़ेंगे। उनमें मंड्रेम, पेरनेम, बिचोलिम, थिविम, मापुसा, सिओलिम, सालिगाओ, कलंगुट, पोरवोरिम, एल्डोना, पणजी, तालेगाओ, सेंट क्रूज, सेंट आंद्रे, कंबरजुआ, मायम, पोरीम, वालपोई और प्रियोल शामिल हैं।
स्मृति ईरानी का काफिला जिस रास्ते से गुजर रहा था, उसी रास्ते पर एक युवती सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। उसे घायल देख स्मृति ईरानी ने अपना काफिला रोक दिया और उसकी मदद की। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने अपनी कार से उसे अस्पताल भी पहुंचाया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो पूरा पैसा खर्च किया जाएगा। एसटी समाज के लिए आरक्षित 3000 पदों को तुरंत भरा जाएगा। फोरेस्ट की जमीनों पर उनको हक दिया जाएगा। ST समाज के लोगों का फ्री इलाज कराएंगे।
Goa Election 2022 : गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। इसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को गोवा पहुंचे। यहां वे दिन भर रहेंगे। कांग्रेस यहां गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 37 सीटों पर और GFP 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। जनता से मेरा एक अनुरोध है कि अपने बच्चों और गोवा के भविष्य के लिए इस विधानसभा चुनाव में आप को वोट दें।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है, इनके मंत्री मंडल में ऐसे भरे पड़े हैं। अगर गोवा में ईमानदार सरकार चाहिए तो आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। गोवा के लोगों के सामने दो ही विकल्प हैं, या तो आप भाजपा को चुनें या आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को।
केजरीवाल ने कहा कि मैंने सुना है कि भाजपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जैसे साल्सेटे क्षेत्र में। इसका मकसद यह है कि वे बाद में भाजपा में शामिल हो सकें। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है कि अगर वे आप को वोट नहीं दे रहे हैं तो वे परोक्ष रूप से भाजपा को वोट दे रहे हैं।