देवभूमि उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर की यात्रा और सुगम होने वाली है। पिथौरागढ़ के नाभीढांग से भारत-चीन बॉर्डर पर लिपुलेख दर्रे तक सड़क की कटाई का काम शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है काम सितबंर तक पूरा कर लिया जाएगा।
बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुके पाकिस्तान को एक बार फिर चीन का कंधा मिल गया है। चीन ने पाकिस्तान को 600 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त लोन दिया है। ये बात खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कही है।
15 अगस्त को इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड (Integrated Theatre Commands) की घोषणा की जानी है। सेना के सूत्रों की मानें तो भारत की इंटीग्रेटेड कमांड का नाम अमेरिका या चीन तरह नहीं रखा जाएगा।
अब चीन और पाकिस्तान बॉर्डर की निगरानी के लिए अमेरिका से ड्रोन खरीदे जाएंगे। भारत अमेरिका से रक्षा बलों के लि 97 ड्रोन खरीदने जा रहा है।
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 27 पदक जीतकर भारत तीसरे स्थान पर रहा। 37 मेडल जीतकर जापान पहले और चीन (22 मेडल) दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की।
भारतीय नौसेना के लिए तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने का फैसला लिया गया है। नौसेना के पास वर्तमान में 16 पारंपरिक पनडुब्बियां हैं। इनमें से 30 फीसदी हर वक्त मरम्मत के चलते सेवा से बाहर रहती हैं।
चीनी डिप्लोमेट वांग यी ने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करते हुए कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे पर शक करने की बजाय एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए।
भारत ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया। चंद्रयान-3 की कामयाब लॉन्चिंग पर दुनियाभर के कई देशों ने भारत को बधाई दी, लेकिन इस पर चीन की प्रतिक्रिया वाकई हैरान करने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। खासकर, चीन की। क्योंकि इंडो-पैसिफिक रीजन में फ्रांस की अगुवाई में ही क्वाड में शामिल देश चीन के खिलाफ एक तरह का मोर्चा बनाए हुए हैं।
पीएम मोदी दो दिन के फ्रांस दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी फ्रांस से 26 राफेल-M यानी मरीन फाइटर्स लड़ाकू विमान खरीदने की डील भी पूरी करेंगे। आखिर क्या है राफेल-M लड़ाकू विमान और ये नॉर्मल राफेल फाइटर जेट से कितना अलग है?