केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के गलत फैसले के चलते भारत को चीन के हाथों 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन का नुकसान हुआ। 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर कांग्रेस नेता और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा की गई गलतियों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने लिखा कि नेहरू की गलत फॉरवर्ड नीति स्पष्ट रणनीतिक गलती थी। इसके उद्देश्य तो चीन द्वारा कब्जा किए गए जमीन को पाना था, लेकिन भारत को और अधिक भूमि खोनी पड़ी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने लिखा, "पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने चुने हुए जनरल पी.एन. थापर और लेफ्टिनेंट जनरल बृज मोहन कौल के नेतृत्व में कमजोर हथियारों से लैस और कम तैयार सशस्त्र बलों को आदेश दिया कि चीन-भारत सीमा पर विवादित क्षेत्रों में सैन्य चौकियां स्थापित करनी है। इससे चीनियों के साथ सीधा टकराव हुआ।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले-भारत में किसी को भी डिजिटल नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ की छूट नहीं मिल सकती

लड़ाई के चलते भारत को हुआ 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन का नुकसान
राजीव चन्द्रशेखर ने लिखा, "इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि यह सब एक 'सिद्धांत' पर आधारित था कि चीनी भारत के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा। यह भ्रामक 'हिंदी-चीनी भाई भाई' नीति पर आधारित था। वास्तव में हुआ यह कि चीनियों ने चौतरफा युद्ध छेड़ दिया। लड़ाई के चलते भारत के 1300 से अधिक बहादुर सैनिक शहीद हुए। लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि चीन के कब्जे में चली गई।"

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- नाम कॉपी करने से नहीं बन सकते उनके जैसा