मध्य-पूर्व के कई देशों को चीन आर्थिक रूप से सहयोग करता है। ईरान और सऊदी अरब दोनों देशों से वह तेल खरीदता है। अब कहा जा रहा है कि अपने इसी आर्थिक प्रभाव के चलते वह इस बेल्ट की कई समस्याएं सुलझाने में सहयोग कर सकता है।
दिल का दौरा पड़ने से चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का निधन हो गया। उन्होंने 10 साल तक पीएम के रूप में काम किया था।
भविष्य में महामारी के लिए दुनिया को तैयार करने का काम करने वाले शोधकर्ताओं ने चीन में 8 नए वायरस की खोज की है। जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है।
इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान भारी तबाही जारी है। इसी बीच वर्ल्ड के दूसरे देश भी सक्रिय हो रहे हैं। हाल ही में रूसियन प्रेसीडेंट ब्लादिमीर पुतिन ने चीन का दौरा किया था।
चीन मध्य पूर्व में अमेरिका से टकराने को तैयार है। उसने छह युद्धपोत भेजे हैं। यहां पहले से अमेरिकी नौसेना की बड़ी मौजूदगी है।
पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चीन तेजी से सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। वह परमाणु हथियार और लंबी दूरी तक मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइलों के जखीरे को बढ़ा रहा है। उसने LAC पर बड़ी तैयारी की है।
इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच चीन से बड़ी खबर आ रही है। चीन का राजधानी बीजिंग में एक इजराइली राजनयिक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया है।
जेनिफर ज़ेंग ने आरोप लगाया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाई है।
एफआईआर में न्यूजक्लिक वेबसाइज्ञट के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ, एचआर हेड अमित चक्रवर्ती के अलावा कई पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं का नाम है।
भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल प्रोड्यूसर बन जाएगा। ये दावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। भारत पहले ही जापान को पीछे छोड़ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन चुका है।