दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा, जनता जो करती है, सही करती है। यह हमारे लिए संघर्ष का वक्त है। हमें बहुत संघर्ष करना है। हम संघर्ष करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी सरकार की घोषित मुफ्त योजनाओं पर मंगलवार को निशाना साधा।
जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह सिर्फ दिल्ली की जीत नहीं है, बल्कि भारत माता की जीत है। आज मंगलवार है। हनुमान जी का भी धन्यवाद। हमें ऐसे ही रास्ता दिखाते रहें। हम सब दिल्ली परिवार के लोग दिल्ली को सुंदर शहर बना सके।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सुबह संकट मोचन मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनसे दिल्ली के नतीजों को लेकर सवार पूछा गया तो वो हाथ जोड़कर निकल गए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बनाया। पिछले एक महीने में सिर्फ फेसबुक पर चुनावी विज्ञापनों पर 1.99 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। आप को 62 और भाजपा को 8 सीट मिली है। कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। नतीजों से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा, कोई भी कार्यकर्ता जीत के जश्न में पटाखे न जलाए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर रविवार देर शाम चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया, इस बार चुनाव में 62.59% मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव में 60.5% मतदान हुआ था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसके बाद आए एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट बहुमत मिला है। वे तीसरी बार भी सरकार बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं। ऐसे में भाजपा लगातार दावा कर रही है कि नतीजे एग्जिट पोल के उलट आएंगे।
भाजपा की मीटिंग में विजय गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप सिंह और नित्यानंद राय समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने अपने घर पर ही मीटिंग बुलाई थी।