भाजपा की मीटिंग में विजय गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप सिंह और नित्यानंद राय समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने अपने घर पर ही मीटिंग बुलाई थी।

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में मतदान खत्म होने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने बड़े नेताओं की मीटिंग बुलाई। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां EVM की सुरक्षा को लेकर अपने बड़े नेताओं के साथ चर्चा की तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने भी पार्टी के नेताओं को बुलाया और मतदान खत्म होने के बाद मीटिंग रखी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा की मीटिंग में विजय गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप सिंह और नित्यानंद राय समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने अपने घर पर ही मीटिंग बुलाई थी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रशांत किशोर, संजय सिंह और गोपाल राय मौजूद थे।

Scroll to load tweet…

एग्जिट पोल में आप की बल्ले-बल्ले 
दिल्ली में मतदान खत्म होने के बाग एग्जिट पोल में एक बार फिर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती दिख रही है। अधिकतर सर्वे में आप को स्पष्ट बहुमत दिया गया है। हालांकि भाजपा का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है, पर सीट में इजाफा होने की संभावना कम है। वहीं कांग्रेस की हालत इस बार भी जस की तस है। पार्टी को 70 में से एक सीट भी मिलना मुश्किल है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि एग्जिट पोल भले ही कुछ भी दिखा रहे हों, पर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है। पार्टी 48 सीटों के साथ सत्ता में आती दिख रही है। 

Scroll to load tweet…