अमृतपाल सिंह का फाइनेंसर दलजीत कलसी दुबई में रहते हुए आईएसआई के भी संपर्क में आ गया था।
पंजाब पुलिस की टीम यूपी के बागपत में अमृतपाल की तलाश में खोजबीन के लिए पहुंची। इस बीच वहां से पूर्व प्रधान के बेटे शोएब को ले जाने की बात भी सामने आ रही है। मामले में पड़ताल लगातार जारी है।
पंजाब पुलिस की गिरफ्त से आने से बचकर अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) नेपाल भाग गया है। नेपाल में भारत के दूतावास ने सरकार से आग्रह किया है कि उसे किसी तीसरे देश जाने से रोका जाए।
पंजाब पुलिस भगोड़े अमृतपाल को जालंधर में खोज रही थी। वह हरियाणा के शाहाबाद में अपने रिश्तेदार के यहां आराम से रोटी तोड़ रहा था। हरियाणा पुलिस ने उसकी लोकेशन भी पंजाब पुलिस से साझा की, पर पंजाब पुलिस डेढ़ दिन बाद पहुंची।
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) दिल्ली में छिपा हो सकता है। उसे ISBT बस टर्मिनल पर देखा गया है। उसने साधु का हुलिया बनाया हुआ है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह एक सप्ताह से फरारी काट रहा है और पंजाब पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम होते हुए दिख रही है। कैसे अमृतपाल एक फिल्मी विलेन की तरह अपना हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है।
खालिस्तान की आड़ में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के मामले में पंजाब पुलिस की बहुत बड़ी गलती सामने आई है। अमृतपाल सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फिल्मी स्टाइल में रफूचक्कर हुआ था।
कंगना रनौत के सीधे हमले के बाद, दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के बारे में एक मैसेज दिया है। सिंगर ने इसमें किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन ये संदेश कंगना ट्वीट के जवाब में ही किया गया है।
पंजाब पुलिस ने इस उम्मीद में कि लोग अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पहचानकर सूचना देंगे उसके सात लुक्स की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में अमृतपाल क्लीन शेव में भी दिख रहा है।
कोर्ट द्वारा यह फटकार खालिस्तानी लीडर अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए गए अभियान में स्टेटस रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान लगाई।