रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, पीएम मोदी बोले- उनके जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ

Sep 13 2020, 12:19 PM IST

दो महीने पहले रघुवंश प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। 17 जून को एम्स पटना में भर्ती किया गया था। कोरोना से स्वस्थ होने के बाद रघुवंश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह अपने घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इसी दौरान फेफड़े की बीमारी ने जकड़ लिया। इसके बाद इलाज के लिए वह दिल्ली एम्स गए हैं। जहां सीने में दर्द और बेचैनी महसूस होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में भी एक शून्य छोड़ दिया है।

पीएम मोदी ने बिहार को दिया 294.53 करोड़ की सौगात, मछली पालन योजना के लिए ई-गोपाला ऐप किया लॉन्च

Sep 10 2020, 10:17 AM IST

भाजपा पार्टी के रणनीतिकारों को लग रहा है कि इस बार बिहार में उसे अच्छी संख्या में सीटें मिल सकती हैं। इतना ही नहीं पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। पार्टी की जमीनी जमावट महामंत्री और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष देख रहे हैं। भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पटना और राज्य में ही रुककर कार्यकर्ताओं की बैठक कर तैयारियों को देख रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी बीच-बीच में राज्य का दौरा कर रहे हैं।