आजादी के दशकों बाद तक किसानों के नाम पर कांग्रेस ने सिर्फ खोखले वादे किए- पीएम मोदी

Sep 25 2020, 12:14 PM IST

कृषि बिलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा के एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अनेक दशकों तक कांग्रेस द्वारा किसान और श्रमिक के नाम पर खूब नारे लगाए गए, बड़े-बड़े घोषणा पत्र लिखे गए, लेकिन समय की कसौटी ने​ सिद्ध कर दिया है कि वो सारी बातें कितनी खोखली थीं,। देश अब इन बातों को भली भांति जानता है इसलिए किसानों को इनसे भ्रमित होने से बचना चाहिए। हमारी सरकार ने किसान हित में इन बिलों को संसद से पारित करवाया है। 


 

पीएम मोदी ने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की

Sep 23 2020, 08:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) ने बुधवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (covid-19) से देश के सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। ये सात राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक वर्चु्अली संबोधित की गई। बैठक में पीएम ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्पष्ट कहा कि हमें परीक्षण, उपचार, और निगरानी को आवश्यक रूप से बढ़ाने जरूरत है।