पीएम ने बताया कि अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें 5 सालों में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव महिलाओं के लिए हमारी सरकार हर छोटी बड़ी सुविधा दे रही है। हमने मुफ्त राशन देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है।
सीएम योगी ने महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में आधी आबादी के लिए बहुत से काम हुए हैं। उन्हें सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भर बनाने तक के लिए कई कार्य हुए हैं। आज मैं कह सकता हूं कि आधी आबादी इस हक का सम्मान पाने के लिए 2014 के बाद वह देखने को मिला है। घर की महिलाओं का अकाउंट खुला। अब पोषाहार मिलने में भी दिक्कत नहीं होती।
महिला सशक्तीकरण सम्मेलन के लिए यूपी के सभी 75 जिलों से कुल 272468 महिलाओं को बुलाया गया है। 826 ब्लॉक और 58189 ग्राम पंचायतों से महिलाएं बुलाई गई है। सामुदायिक शौचालय केयरटेकर का काम देखने वाली 50772 महिलाएं भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को संगम के करीब परेड मैदान में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर से करीब ढाई लाख महिलाएं शामिल हो रही हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत मातृशक्ति को पीएम मोदी 1230 करोड़ का उपहार देंगे।
प्रयागराज में एक दलित परिवार के पति पत्नी समेत 4 लोगों की हत्या से जुड़े मामले में सोमवार को और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के अनुसार, मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे। सामने आए साक्ष्य जिसमें मोबाइल की रिकॉर्डिंग और चैट शामिल है।
लगातार चुनावी दौरे पर यूपी में रहीं प्रियंका गांधी के बाद अब रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रयागराज आगमन का कार्यक्रम है। राहुल गांधी पांच दिसंबर को एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दौरा राहुल गांधी का कोई चुनावी नहीं बल्कि निजी दौरा है।
एडीजी जोन ने बताया कि हत्याकांड की जांच पड़ताल के क्रम में जब मृतकों के घर से बरामद मोबाइल को खंगाला गया तो एक अहम सुराग मिला। एक अज्ञात नंबर का पता चला जिसके जरिए मोबाइल पर लगातार व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजे जाते थे। तफ्तीश में पता चला कि यह नंबर पड़ोस के गांव कोरसंड में रहने वाले पवन सरोज का है जो मजदूरी करता है और मृतक की बिरादरी का ही है।
यूपी के प्रयागराज जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर को जा सकते हैं। प्रयागराज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई कन्याओं की शादी होगी। इस खास कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी राज्य की कई महिलाओं का सम्मान करेंगे।
प्रयागराज से सबसे ज्यादा 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा, कौशांबी से 1, शामली से 3, अयोध्या से 3 और लखनऊ से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि पुलिस की ओर से प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ में छापेमारी का दौर लगातार जारी है।
योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ(Lucknow) में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्का मुक्की हुई। योगी सरकार पर जातीय विद्वेष के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।