यूपी के कुशीनगर में नवविवाहिता के घर से गायब होने का मामला सामने आया है। शादी के सातवें दिन ही नवविवाहिता घर से नकद और ज्वैलरी लेकर गायब हो गई। इस मामले में जब ससुरालवालों में मायके में संपर्क किया तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
बिहार की एक कोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बेगूसराय में योगगुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में समन जारी हुआ है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा में वोटिंग आज सुबह 7 बजे से ही जारी है। इसको लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। यहां सुबह से युवा के साथ बुजुर्ग लोग भी वोट करने आ रहे है। एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए 105 साल की बुजुर्ग ने वोट डाला।
बिहार के जमुई में मां-बेटे के ममतामयी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद वह पिता की जान लेने को उसकी भी पिटाई शुरू कर दिया।
बिहारी छोरे के प्यार में जर्मन छोरी इस कदर पागल हुई कि उससे शादी रचाने बिहार पहुंच गई। दोनों ने परिजनों की मर्जी से पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। इस शादी में सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी जीवन की कामना की।
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम छिड़ गयी है। भूमि से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में सूबे में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। बीते 3 महीने में अब तक 9 सीओ निलंबित किए जा चुके हैं। इसके आलावा 12 लोगों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
बिहार के वैशाली जिले में मामूली विवाद पर चाचा-भतीजे में इस कदर विवाद हुआ कि भतीजे ने अपन दांतों से चाचा का कान चबा डाला। इसके बाद खून से सना कान का टुकड़ा लेकर भाग गया।
बिहार में अब घर बैठे मरीजों का निःशुल्क इलाज हो सकेगा। इसके अलावा मरीजों की जांचे भी निःशुल्क होंगी।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में 26 नवंबर के दिन मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को सोमवार अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। दोनो को मंडला से गिरफ्तार किया गया है, बाकी साथियों की तलाश जारी है।
इंग्लैंड की रहने वाली हेलेन बिहार के छोरे को दिल दे बैठी। इसके बाद उसने झारखंड में देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 7 फेरे लेकर इंडियन कल्चर से शादी की। वहीं लड़की को भारतीय संस्कृति के हिसाब से नया नाम भी दिया गया है।