बिहार बिहार के कानून मंत्री शमीम अहमद ने कहा है कि सरकार ने राज्य के सभी 38 जिलों के अधिकारियों से तीन महीने के भीतर राज्य में लगभग 4000 अपंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्टों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है।
नेपाल के अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमा के करीब 1.10 किलोमीटर में सड़क के चौड़ीकरण पर आपत्ति जताई थी। इस के बाद इस सड़क पर काम रोक दिया गया ।
बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक तकरीबन 31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मोकामा में सर्वाधिक 34.26 फीसदी और गोपालगंज में 29.90% फीसदी वोटिंग हुई है।
गुरुवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दिग्गज अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी का प्रचार करने में लगे हुए हैं। महागठबंधन और एनडीए दोनों अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
Chhath Arghya Timing 2022: छठ पूजा का महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दिन शाम को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख नदियों के किनारे लाखों लोग सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
छठ पर 43 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ गई बेटी अचानक अपने परिवार से मिल गई। उसे मुजफ्फरपुर के एक पादरी की हवेली से एक निःसंतान दंपत्ति ने गोद लिया था जो बेल्जियम में रहता था।
औरंगाबाद जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां छठ पूजा की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।
बिहार के मुंगेर जिले के लोगों का मानना है कि आनंद रामायण के अनुसार, पहली छठ पूजा यहां गंगा नदी के तट पर देवी सीता द्वारा की गई थी।
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पटना में सुभासपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।