बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे उनके समर्थकों में आक्रोश नजर आ रहा है।
भाजपा ने अपने आधिकारिक चुनाव प्रचार सामग्री को NaMo App पर लॉन्च किया है। इन सामानों को लोग NaMo App से ऑर्डर कर अपने घर मंगा सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भाजपा की कोशिश उत्तर भारत के राज्यों में 2019 जैसी सफलता दोहराने के साथ ही दक्षिण में अपनी ताकत बढ़ाने की है।
तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं।
कन्याकुमारी में एक जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्टर सरथकुमार और उनकी पत्नी एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार से मुलाकात की। सरथकुमार ने हाल ही में अपनी पार्टी का विलय भाजपा में किया है।
पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उन्हें कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था।
प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिल सकती है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 267 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पहली लिस्ट में 195 और दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। सात राज्यों के सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में ये 20 बड़े नाम शामिल है। आईये जानते हैं इन दिग्गज नेताओं को कहां से उम्मीदवार बनाया गया है।
ओडिशा भाजपा के नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ी जानकारी आ सकती है।