कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा है कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकते। इसपर कांग्रेस ने भाजपा से मांग की है कि गंगोपाध्याय की उम्मीदवारी वापस ली जाए।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में अकाली दल और भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होगा। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। उनके साथ तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें पुडुचेरी के एक और तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों के नाम हैं।
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भाजपा की गठबंधन की कोशिशें नाकाम हुई हैं। बीजेपी ने अब यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है।
बेंगलुरु पुलिस ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनपर धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है। तेजस्वी सूर्या ने दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले में सोशल मीडिया पर बयान दिया था।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को परिवारवादी पार्टियों से लाभ मिल रहा है। बिहार में चिराग पासवान से लेकर महाराष्ट्र में अजीत पवार तक, कई ऐसी पार्टियों के नेता एनडीए के साथ हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन हो सकता है। अकाली दल पहले एनडीए में शामिल था। वह 2020 में एनडीए से अलग हो गया था।
तमिलनाडु में भाजपा ने PMK पार्टी के साथ गठबंधन किया है। सीट शेयरिंग को लेकर समझौता भी हो गया है। PMK को 10 सीटें मिली हैं।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के जवाब में भाजपा की कोशिश राज ठाकरे को लाने की है। दिल्ली में राज ठाकरे और अमित शाह की मुलाकात हुई है।