अक्टूबर के आस पास का समय हर भारतीय के लिए सबसे रोमांचक रहता है। अक्टूबर- नवंबर त्योहारों के लिए जाना जाता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीवाली। कोरोना महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से लोग अपने घरों में दीवारों तक सीमित हैं, ऐसे में लोग अब सकारात्मक भावनाओं के साथ त्योहारों पर बाहर निकलने का फैसला कर सकते हैं।