कुछ साल पहले तक एशिया में चीन का डंका बजता था, लेकिन अब भारत ने उसे चारों खाने चित कर दिया है। चीन की अर्थव्यवस्था जहां, बदहाली के दौर से गुजर रही है वहीं भारत दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।
QS World University Rankings-Asia की ताजा जारी की गई रैंकिंग में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। QS World University Rankings-Asia 2024 बुधवार को रिलीज किया गया है।
एनसीआरटी कमिटी ने नई किताबों में इंडिया की जगह भारत पढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब एनसीआरटी की सभी किताबों में इंडिया की जगह भारत ही लिखा हुआ मिलेगा।
एफआईआर में न्यूजक्लिक वेबसाइज्ञट के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ, एचआर हेड अमित चक्रवर्ती के अलावा कई पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं का नाम है।
भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल प्रोड्यूसर बन जाएगा। ये दावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। भारत पहले ही जापान को पीछे छोड़ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन चुका है।
मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम, नेपाल के साथ मैच खेलकर एशियाड में अपने क्रिकेट खेल अभियान की शुरूआत करेगी।
अरुणाचल प्रदेश के तीन एथलीटों को चीन ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं दिया है। इसके विरोध में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन की अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है।
अमेरिकी इन्वेस्टर रे डेलियो ने चीनी नेता डेंग जियाओपिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की है। उन्होंने कहा है कि भारत के विकास को कोई रोक नहीं पाएगा।
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के नौवें राष्ट्रपति बने हैं। उन्हें चीन से आए लोगों ने वोट दिया। थर्मन के खिलाफ दो चीनी मूल के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उनकी हार हुई।
भारत-स्पेन डिफेंस डील के तहत यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने भारत को पहला C-295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट सौंप दिया है। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले शहर से प्लेन को रिसीव किया है।