शाम 7 बजे 93 सीटों पर 61% वोटिंग हुई है। असम में 75.01%, बिहार में 56.50%, छत्तीसगढ़ में 66.94%, गोवा में 74.00%, गुजरात में 56.12%, कर्नाटक में 66.71%, मध्य प्रदेश में 62.71%, महाराष्ट्र में 53.95% उत्तर प्रदेश में 57.03% और पश्चिम बंगाल में 73.93% मतदान हुआ है। दादर और नगर हवेली और दमन व दीव में 65.23 फीसदी मतदान हुआ है।
- Home
- National News
- लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, पश्चिम बंगाल में कई जगह TMC-BJP के बीच झड़प
लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, पश्चिम बंगाल में कई जगह TMC-BJP के बीच झड़प

लोकसभा चुनाव 2024: 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मतदाताओं ने अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डिंपल यादव समेत कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला किया।
7 बजे तक हुई 61% वोटिंग
5 बजे तक 60 वोटिंग
5 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 74.08%, बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, गोवा में 72.52%, गुजरात में 55.22%, कर्नाटक में 66.05%, मध्य प्रदेश में 62.28%, महाराष्ट्र में 53.40% उत्तर प्रदेश में 55.13% और पश्चिम बंगाल में 73.93% मतदान हुआ है। दादरा और नगर हवेली और दमन व दीव में 65.23 फीसदी मतदान हुआ है।
तीसरे चरण का मतदान संपन्न
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 93 सीटों पर मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया। 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर भाजपा और टीएमसी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आईं हैं।
रवींद्र जड़ेजा ने किया मतदान
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर में पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया है। उनके साथ उनकी पत्नी रीवाबा जाडेजा भी मौजूद थीं।

दिग्विजय सिंह बोले- नहीं होना चाहिए फर्जी वोटिंग
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "चुनाव निष्पक्ष हो, बेमतलब के किसी को परेशानी नहीं होना चाहिए। फर्जी वोटिंग नहीं होना चाहिए। जहां-जहां फर्जी वोटिंग हुई है हमारे लोगों ने आपत्ति की है। आपत्ति करने पर थोड़ा विवाद हुआ, लेकिन मामला सुलझ गया। मशीन (ईवीएम) तो मशीन होती है, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि मुझे ईवीएम पर आपत्ति है। उस मशीन में आप देख नहीं सकते कि वोट कहां जा रहा है।"
3 बजे तक 50.71% वोटिंग
3 बजे तक करीब 50.71 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 63.08%, बिहार में 46.69%, छत्तीसगढ़ में 58.19%, गोवा में 61.39%, गुजरात में 47.03%, कर्नाटक में 54.20%, मध्य प्रदेश में 54.09%, महाराष्ट्र में 42.63% उत्तर प्रदेश में 46.78% और पश्चिम बंगाल में 63.11% मतदान हुआ है। दादरा और नगर हवेली और दमन व दीव में 52.46 फीसदी मतदान हुआ है।
दक्षिण मालदा में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के दक्षिण मालदा में टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। इस संबंध में चौधरी ने कहा कि स्थानीय पार्षद निवेदिता कुंडू और उनके पति आशीष कुंडू टीएमसी से हैं। उन्होंने भीड़ इकट्ठा कर पुलिस स्टेशन को घेरा और नारेबाजी की। वे मतदाताओं के लिए समस्याएं पैदा कर रहे थे। वे मतदाताओं को डराना चाहते थे। कानून-व्यवस्था का घोर उल्लंघन किया गया।"
हिमंत बिस्वा सरमा बोले- विश्व गुरु बनने वाले भारत का समर्थन करेंगे असम के लोग
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा, “आज असम में चुनाव का आखिरी दिन है। हमने शांतिपूर्वक चुनाव कराया है। दो चरणों में लगभग 80% मतदान हुआ है। मैं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे असम को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि असम के लोग ऐसे भारत का समर्थन करेंगे जो विश्व गुरु बनेगा।”
1 बजे तक 39.92% वोटिंग
1 बजे तक करीब 39.92 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 45.88%, बिहार में 36.69%, छत्तीसगढ़ में 46.14%, दादर और नगर हवेली और दमन व दीव में 39.94%, गोवा में 49.04%, गुजरात में 37.83%, कर्नाटक में 41.59%, मध्य प्रदेश में 44.67%, महाराष्ट्र में 31.55%, उत्तर प्रदेश में 38.12% और पश्चिम बंगाल में 49.27% मतदान हुआ है।
भूपेश बघेल ने डाला वोट
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने अपने परिवार के साथ पाटन के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उनका मुकाबला बीजेपी के संतोष पांडे से है। भूपेश बघेल ने कहा, "जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। बीजेपी के पास इन मुद्दों का कोई समाधान नहीं है।"
11 बजे तक 25.41% वोटिंग
11 बजे तक करीब 25.41 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 27.34%, बिहार में 24.41%, छत्तीसगढ़ में 29.90%, दादर और नगर हवेली और दमन व दीव में 24.69%, गोवा में 30.94%, गुजरात में 24.35%, कर्नाटक में 24.48%, मध्य प्रदेश में 30.21%, महाराष्ट्र में 18.18%, उत्तर प्रदेश में 26.12% और पश्चिम बंगाल में 32.82% मतदान हुआ है।
मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ता और भाजपा उम्मीदवार के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर टीएमसी कार्यकर्ता और बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष के बीच झड़प हुई। दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। धनंजय घोष ने बताया कि टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष ने उन्हें धमकी दी।
बसवराज बोम्मई ने किया मतदान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हावेरी से भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने मतदान किया है। पोलिंग बूथ पर वह आम लोगों के साथ लाइन में लगे नजर आए। उनका मुकाबला कांग्रेस के आनंदस्वामी गद्दादेवरमठ से है।
परिवार के साथ अमित शाह ने किया मतदान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में मतदान किया है। वह परिवार के सदस्यों से साथ मतदान करने आए। अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से भाजपा उम्मीदवार हैं।
सुबह 9 बजे तक 10.57 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक करीब 10.57 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 10.12%, बिहार में 10.03%, छत्तीसगढ़ में 13.24, दादर और नगर हवेली और दमन व दीव में 10.13%, गोवा में 12.35%, गुजरात में 9.87%, कर्नाटक में 9.45%, मध्य प्रदेश में 14.22%, महाराष्ट्र में 6.64%, उत्तर प्रदेश में 10.63% और पश्चिम बंगाल में 14.60% मतदान हुआ है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया है। गुना में उनका मुकाबला यादवेंद्र सिंह से है।
राहुल गांधी ने लोगों से की मतदान की अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है।
पीएम मोदी ने बच्चे को किया दुलार
मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने एक छोटे बच्चे को गोद लिया और उसे दुलार किया।
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने डाला वोट
एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने महाराष्ट्र के लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। यहां एनडीए के सुधाकर तुकाराम श्रंगारे और इंडिया अलायंस के कलगे शिवाजी बंदप्पा के बीच मुकाबला है।

पीएम ने एक्स पर शेयर की मतदान के बाद की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान के बाद की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान किया। सभी से आग्रह है कि वे भी ऐसा करें और अपने लोकतंत्र को मजबूत करें।”