गुजरात पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां कांडला बंदरगाह पहुंच गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तटरक्षक बल, नौसेना, समुद्री पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। गुजरात तट पर सभी बंदरगाहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
भारतीय वायु सेना की ताकत में होगा इजाफा। सितंबर में मिलेंगे स्पाइस-2000 बम। पड़ोसी देश पाक की चिंता बढ़ सकती है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारत के लिए बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया गया।
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अक्टूबर या नवंबर महीने में युद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए अखिरी लड़ाई का वक्त आ गया है। इस बार भारत के साथ आखिरी बार युद्ध होगा।
मीका सिंह ने 8 अगस्त को परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में परफॉर्म किया था। पाकिस्तान में गाना गाने पर उन्हें बॉलीवुड में बैन कर दिया गया।
मेहविश ने कहा- ''बॉलीवुड और हॉलीवुड ने मिलकर दुनिया में पाकिस्तान की छवि एक ऐसे देश के रूप में पेश की है, जो बेहद पिछड़ा है और जहां महज आतंकवाद पाला-पोसा जा रहा है।''
जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने लद्दाख के पास अपने एयरबेसों पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। पाकिस्तान ने भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के पास अपने क्षेत्र स्कार्दू में स्थित बेस पर तीन सी-130 ट्रांसपोर्ट विमानों से उपकरणों का बेड़ा तैनात किया।
जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए। लेकिन इमरान खान का ये दाव उल्टा पड़ता दिख रहा है। भारत के साथ व्यापार बंद करने के बाद पाकिस्तान में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के दाम 300 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं।
भारत ने शुक्रवार को कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान सच्चाई स्वीकार करे और दुनिया को इस मुद्दे पर गुमराह करना बंद करे। दरअसल, भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर फैसला किया, तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान की युद्ध की गीदड़भभकी पर करारा जवाब दिया है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान अगर आर-पार की लड़ाई चाहता है, तो भारत भी इससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो हम पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) भी वापस ले लेंगे।