भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में 3महिलाओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
सेना को टेक्नोलॉजी से लैस, घातक और फुर्तीला बनाने में जुटी है। इसके लिए भारतीय सेना ने कई परियोजनाएं शुरू की हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड (Bastille Day Parade) में शामिल होने फ्रांस जाएंगे। 14 जुलाई को पेरिस में इस परेड का आयोजन होगा। इसमें भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे।
मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद के बाद भारतीय सेना को बुलाया गया और सेना ने स्थिति पर नियंत्रण पाया है। इंडियन आर्मी का कहना है कि अब हालात पूरी तरह से काबू में है।
सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चलाया जा रहा है। भारतीय सेना के साथ वायु सेना और नौसेना की भी मदद ली जा रही है। अब तक सूडान से कुल 670 भारतीयों को निकाला जा चुका है।
सूडान में फंसे 367 भारतीयों को लेकर सऊदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। दो C-130J विमान ने पोर्ट सूडान से 256 भारतीयों को जेद्दाह पहुंचाया।
ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत वायुसेना के C-130J विमान ने पोर्ट सूडान पर लैंडिंग की है। नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तेग भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री लेकर पोर्ट सूडान पहुंचा है।
सूडान में फंसे करीब 400 भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना के दो विमान और नौसेना का एक जहाज तैयार है। दोनों विमान जेद्दाह में स्टैंडबाई पर हैं। वहीं, जहाज सूडान पोर्ट पर है।
सूडान में खूनी संघर्ष जारी है। इस बीच सेना नेअर्धसैनिक बलों ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। जानकारी के मुताबिक संघर्ष में अब तक 75 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक भारतीय नागरिक शामिल भी है।
सैन्य नेता अब्देल फत्ताह अल-बुरहान और अर्धसैनिक कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच जारी तनाव के बाद शनिवार को सूडान में हिंसा भड़क गई।