सरकार के सुधार के एजेंडे के तहत बुधवार को पीएम मोदी ने मंत्रियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने मंत्रियों को शासन संबंधी मुद्दों की जानकारी रखने को कहा और बेवजह के कानूनों को खत्म कराने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। मोदी सरकार अब तक कई निरर्थक कानून निरस्त कर चुकी है।
दिल्ली में 16 अप्रैल 2022 को हनुमान जन्मोत्सव के दिन हुई हिंसा आपराधिक साजिश थी। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को भेजी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। उसने इस मामले में अब तक के उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी है।
रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 101 हथियारों की तीसरी लिस्ट जारी की है, जिसे भारत में बनाया जाएगा। सेना के लिए भारत में बने इन हथियारों को ही खरीदा जाएगा।
मंत्रिमंडल के मंत्रियों को जब विभागों का बंटवारा हो रहा था, तब आपत्ति भी देखने को मिली। एक घंटे के लिए विभागों का बंटवारा रोक दिया गया। लेकिन बाद में सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी का ऐलान कर दिया गया। वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। गृह, सूचना, राजस्व, भूतत्व समेत 34 विभागों को उन्होंने अपने पास रखा है।
केंद्र सरकार देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने वाली है। इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इनमें से शुरुआती 21 स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी। इन्हें गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में स्थापित किया जाएगा।
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे अहम विभाग गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है।
9 मार्च 2022 को भारत की एक मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में 124 किमी अंदर गिरी। इस घटना के बाद अलग-अलग तरह की बातें कही जा रही थीं। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने इसे एक्सीडेंट फायरिंग माना है।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने एक नोटिस जारी कर बताया कि कौन-कौन सी वेबसाइट फर्जी हैं। ये वेबसाइट इच्छुक आवेदकों को रोजगार के अवसरों की पेशकश कर रही हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 12वां दिन है। बेलारूस में दोनों देशों के प्रतिनिधि तीसरे राउंड की वार्ता कर रहे हैं।