शराफत का चोला ओढ़कर बैठे लोगों को बेनकाब करने का चैलेंज देने वाले गोरक्षा प्रमुख का सरेआम मर्डर

Jun 27 2020, 12:50 PM IST

मध्य प्रदेश के पिपरिया में गोरक्षा प्रमुख की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। करीब आधा दर्जन लोगों ने रवि विश्वकर्मा की कार रोककर हमला किया। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलिया दागी। लाठियों और रॉड से प्रहार किया। लहूलुहान हिंदू नेता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना से शहर में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है। मृतक ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ लोगों को बेनकाब करने का चैलेंज दिया था।