देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं, दिल्ली में कोरोना के शिकार डेढ़ महीने के मासूम की मौत हो गई है। कोरोना के संक्रमण से दिल्ली के सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में ही 10 महीने का मासूम भी एडमिट है। इतना मासूम का उपचार करने वाले डॉक्टर और नर्स भी कोरोना के चपेटे में आए हैं।
कोरोना से बचने के लिए महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इससे पहले पंजाब में 1 मई और ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
देश भर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या 107 हो गई है। रविवार सुबह गुजरात में 61 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। वहीं, शनिवार को देशभर 563 नए केस सामने आए। अब तक 304 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के छह जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जवान मुंबई के निकट खारघर में तैनात थे।
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मरीजों की संख्या 2000 से ज्यादा हो गई है। वहीं अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र की झुग्गी बस्ती तक कोरोना पहुंच गया है। दिल्ली में भी कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं।
कोरोना के से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार के लिए शिरडी साईं ट्रस्ट ने अपने खजाने के दरवाजे खोल दिए हैं। साईं ट्रस्ट ने कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये दान करने का एलान किया है।
गृहमंत्री ने कहा, करीब 11 हजार कैदी या आरोपी जो सात साल की सजा के प्रावधान वाले मामलों में बंद हैं उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। मैंने पूरे राज्य के कारागारों को उचित आदेश जारी कर दिया है।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 500 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जिसके बाद सरकार ने देश के 30 राज्यों कंपलीट लॉकडाउन कर दिया गया है।