भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है। 82,961 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें घर/आइसोलेशन सेंटर और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 78.53 फीसदी तक पहुंच गया है। सात दिनों से ठीक होने वाले मरीजों के औसत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया था। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1.64 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 7429 लोगों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
बाबा रामदेव की कोरोना की दवा पर महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, कोरोनिल के क्लीनिकल ट्रायल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हम बाबा रामदेव को चेतावनी देते हैं कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में नकली दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देगी। बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने भी दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,821 मामले सामने आए हैं। खास बात ये हैं कि इन मामलों के 71% सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात में सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 4.25 लाख केस सामने आए हैं।
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित है। अब तक 97648 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रियों तक कोरोना वायरस का संकट पहुंचने लगा है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे भी संक्रमित मिले हैं।
उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगर लोग पाबंदियों का सम्मान करने में विफल रहे तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3254 नए केस सामने आए हैं। जबकि 149 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी ITBP) के 7 लोग कोरोन से संक्रमित हो गए। अब कुल 31 सक्रिय मामले और ठीक हो चुके मामले 177 हैं। कुल 200 से ज्यादा जवान संक्रमित हो चुके हैं। भारत में कोरोना की बात करें तो 2,27,478 लोग संक्रमित हैं।
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे संक्रमित राज्य है। यहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना वॉरियर्स भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 2500 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 30 अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें एक अफसर भी शामिल है।
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से परेशान महाराष्ट्र सरकार की मदद को अब सलमान खान आगे आए हैं। सलमान ने मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर दान किए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इसके लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया है।