भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 508953 केस सामने आ चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 2.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 1.97 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 15685 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

अब तक 79,96,707 लोगों के हुए टेस्ट
भारत में अब तक 79,96,707 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। देश में हर रोज 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2,20,479 टेस्ट हुए हैं। इनमें 18552 लोग पॉजिटिव आए हैं। 

भारत में ये राज्य सबसे संक्रमित
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1.52 लाख केस सामने आए हैं। यहां अब तक 7106 लोगों की मौत हुई है। 

राज्यकेसमौतकितने मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र152765 710679815
दिल्ली77240249247091
तमिलनाडु7462295741357
गुजरात30158177222038
उत्तर प्रदेश2094363013583