देश के 16 राज्यों मेंं बिजली की किल्लत है। महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड की सरकारें लगातार केंद्र सरकार को कोयला आपूर्ति नहीं करने के लिए घेर रही हैं। इस बीच सामने आया है कि कोल इंडिया का सबसे बड़ा बकायेदार महाराष्ट्र है। हजारों करोड़ का बकाया होने के बाद भी कोल इंडिया ने उसकी कोयला आपूर्ति नहीं रोकी है।