आज (2 नवंबर, मंगलवार) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन धनतेरस (Dhanteras 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से औषधियों के स्वामी भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इनके अलावा कुबेरदेव और यमराज की पूजा करने का विधान भी है।