उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार(24 जुलाई) यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसे हो गए। एक कार सड़क किनारे खड़ी खड़ी डबल डेकर बस से टकरा गई थी। उसमें फंसे घायलों को निकाल रहे मददगारों को दूसरी बस ने कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
यूपी के मथुरा में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
यूपी के जिले आगरा में युवती से वैन चालक और उसके दो साथियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर गैंगरेप को अंजाम दिया। युवती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के राया इलाके सूटकेस में मिले युवती के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बता दें कि शव की शिनाख्त के लिए दिल्ली-NCR के थानों में युवती के पोस्टर भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की दोपहर सूटकेस में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सीने में गोली का निशान है। फिलहाल अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के मथुरा में शुक्रवार रात नोएडा से दुल्हन लेकर वापस लौट रही कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दुल्हा-दुल्हन समेत चार अन्य घायल हो गए हैं।
राजस्थान और उत्तर में हुए दो सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। राजस्थान में मरने वालों में BSF के जवान शामिल हैं। दोनों हादसे रात के समय हुए।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एरवाकटरा अस्पताल पहुंचाया गया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। कार और ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई बाकी सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासी है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।