प्रयागराज से नोट बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाल रंग की टोपी और समाजवादी झंडा लिए दिखाई पड़ रहे थे। जिसके बाद पुलिस लालबाजार कार्यालय पहुंची और छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि 3 फरवरी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर गोलीबारी के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान पर मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि किसानों की खाद की बोरी चोरी हो गईं। डायल 100 का नाम बदकर सरकार ने इसे कबाड़ कर दिया। गाड़ियों के टायर तक 5 साल में नहीं बदले गए।
यूपी चुनाव में नामांकन खारिज होने से नाराज एक युवक मोबाईल टावर पर चढ़ गया। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह से उसे नीचे लाने में सफल रही। पुलिस नाराज पवन को लेकर सीधे आर ओ के पास पहुंची।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल मुरादाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना पुलिस रिपोर्ट के ही आनन-फानन में पेट्रोल पंप के पास कार्यक्रम स्थल की अनुमति प्रदान कर दी।
कैराना सीट से सपा ने नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया था। सूची जारी होने के दो दिनों तक बढ़े विवाद के बाद शनिवार को यूपी पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB) ने रेडियो संवर्ग में करीब 2500 पदों पर वैकेंसी निकली है।
यूपी पुलिस ने 3 चरणों में पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2021 आयोजित की थी। जोकि 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक चली थी। तीन शिफ्ट में हुई परीक्षा में लगभग 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
चंदौली में सीएम योगी के आगमन से पहले सपा नेताओं और यूपी पुलिस के बीत हुई झड़प मामले में पुलिस ने सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। साथ ही पुलिस ने सयुंक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी के कासगंज कोतवाली पुलिस ने अल्ताफ मियां नाम के युवक को 8 नंवबर की रात में पकड़ा था। युवक पर आरोप था कि वह अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की को भगाकर ले गया है। लेकिन गिरफ्तारी के 22 घंटे बाद उसकी पुलिस लॉकअप में मौत हो गई।