सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, दीपराज जाधव ने दावा किया है कि सर्कस फिल्म का सुपरहिट सांग करंट लगा को पुष्पा: द राइज फेम ग्लोबल पैन-इंडियन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म के टाइटल ट्रैक से कॉपी किया गया है।
सलमान खान और रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर की बेटी मैत्रेयी फनसालकर की शादी में शानदार अंदाज में देखा गया। वहीं शिल्पा शेट्टी भी इस शादी समारोह में उनके साथ शामिल हुईं ।
हॉलीवुड फिल्म अवतार द वे ऑफ वटर 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। कुछ घंटों बाद दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट का मनाना यह मूवी फिल्म इंडस्ट्री को सालभर हुए नुकसान की भरपाई कर सकती है।
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी से जुड़ी अपडेट शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया कि वह गाने की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की है। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में हैं।
रोहित शेट्टी ने बताया कि दीपिका और रणवीर को निर्देशित करना कितना अलग है। उन्होंने खुलासा किया कि जहां दीपिका कंट्रोल एक्ट्रेस हैं, वहीं रणवीर इसके उलट हैं । रोहित शेट्टी ने दोनों को डायरेक्ट करने के अपने एक्सपीरिेंस के बारे में बड़ा खुलासा किया है।
साल 2022 बॉलीवुड के लिए मिलाजुला रहा। कुछ एक फिल्मों को छोड़ दे तो ज्यादातर मूवी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी ही साबित हुई। साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर में 5 मूवी रिलीज होने वाली हैं और करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं। इतना ही नहीं दिसंबर 2022 रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना के गिरते ग्राफ को कितना ऊपर करेगा इस पर भी नजर होगी।
1989 में आई टीवी फिल्म 'द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' की हिंदी रीमेक 'सर्कस' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अंग्रेजी फिल्म पर पहले भी 'दो दूनी चार' और 'अंगूर' जैसी फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं।
23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही यह फिल्म 'द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' की हिंदी रीमेक है, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण लगभग 180 करोड़ रुपए के मेगा बजट में किया गया है।
'सर्कस' के मेकर ने शनिवार को सभी कलाकारों के नए पोस्टरों की एक सीरीज़ को अन्वील किया है । रणवीर सिंह ने तीन नए पोस्टरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को एक दशक का समय हो गया है। हालांकि, उनकी शादी को अभी 4 साल ही हुए हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि रणवीर ने 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद मुंबई में अपना घर खरीद लिया है।