तमिलनाडु में भाजपा ने PMK पार्टी के साथ गठबंधन किया है। सीट शेयरिंग को लेकर समझौता भी हो गया है। PMK को 10 सीटें मिली हैं।
सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और अपने ससुर शिबू सोरेन को पत्र भेजा है। सीता ने जेएमएम छोड़ने 4 घंटे के भीतर भाजप ज्वाइन कर ली है। वह चंपई सरकार में मंत्री न बनाए जाने से खफा थीं।
भाजपा ने अपने आधिकारिक चुनाव प्रचार सामग्री को NaMo App पर लॉन्च किया है। इन सामानों को लोग NaMo App से ऑर्डर कर अपने घर मंगा सकते हैं।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार अलसुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है।
तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 6 राज्यों के गृह सचिवों समेत बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाया।
जो उम्मीदवार सीयूईटी-यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे 26 मार्च तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 15 मई से 3 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।
भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के एक बाद हुई इस मेगा रैली में INDIA दलों के सभी प्रमुख नेता पहुंचकर एकजुटता का परिचय दिया।
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादवे बेटिंग एप मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। लेकिन वोटिंग के पहले नेताओं के एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी जारी है। अब राजस्थान में आचार संहिता लगने से कुछ पहले एक बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही बीजेपी में शामिल हो गए।