आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बात बन गई है। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट है, जिसको लेकर पार्टियां निर्वाचन क्षेत्रों पर अंतिम फैसले लेने के लिए आज बुधवार (27 मार्च) को दिल्ली में बैठक करेंगी।
भाजपा ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और मणिपुर के इनर मणिपुर सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में अकाली दल और भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होगा। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दो दशक से अधिक समय से वरुण गांधी की मां मेनका गांधी कर रही हैं। हालांकि, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर निर्वाचन क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कल रविवार (24 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है।
समाजवादी पार्टी ने यूपी में लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है।
बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज रविवार (24 मार्च) को अपने सभी 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
त्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय को कांग्रेस ने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। हालांकि, वो बीजेपी के तरफ से वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनाव हार गए थे।
महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 और 2019 के आम चुनाव में उन्हें यहां से जीत मिली थी।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें पुडुचेरी के एक और तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों के नाम हैं।